फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Remember the Constitution manufacturer

याद किए गए संविधान निर्माता

Wed, 15 Apr 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ चंपावत
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ चंपावत Updated Wed, 15 Apr 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर में भी मनाई गई। चंपावत में दलित नेता पुष्कर राम के नेतृत्व में वन पंचायत से जिला पंचायत गेट तक शोभायात्रा निकली। अनिल कुमार की अध्यक्षता और शिक्षक मदन राम आर्या के संचालन में हुई गोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, आनंद प्रसाद, नारायण राम, जीवन राम ,मोहन राम, हरीश, महेश, श्याम राम, सुंदर आदि ने सहयोग किया।  राजू अटियाल ने हास्य कला से लोगों को लोटपोट किया।

श्रीरीठा साहिब में रैली निकालने के बाद संतोष रसीला के नेतृत्व में धरसों के कलाकारों ने कार्यक्रम पेश किए। सांसद महेंद्र सिंह माहरा की ओर से उनके प्रतिनिधि मनोज कालाकोटी ने बाबा साहेब की प्रतिमा लगाने का ऐलान किया। जिला पंचायत सदस्य भोला बोहरा की अध्यक्षता तथा पनीराम आर्य के संचालन में हुए समारोह में हीरा राम आर्य, रमेश राम, दिलीप राम, ईश्वर आदि ने बाबा साहेब को  पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


गोर्खानगर में रमेश विश्वकर्मा की अध्यक्षता और आरपी कालाकोटी के संचालन में हुई गोष्ठी में शिक्षाविद त्रिलोक राम आर्य, पूरन राम टम्टा, दिवानी राम, प्रो.विमला देवी, शेखर गोर्खा, रमा देवी, सुभाष विश्वकर्मा आदि ने विचार रखे। बाराकोट में नारायण राम की अध्यक्षता में केएस अधिकारी, प्रहलाद अधिकारी, गोपाल शर्मा, डा.बीआर आर्या, राजेंद्र मेहता आदि ने विचार रखे। समाज कल्याण विभाग के छात्रावास में भी कार्यक्रम मना।
विज्ञापन
विज्ञापन


टनकपुर में महाबोधित्सव अंबेडकर मिशन  की ओर से अंबेडकर पार्क में सतीश कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता धर्मानंद पांडेय, उत्तम कुमार, राजाराम, रोशन लाल, केएन अशोक, राजू शर्मा, शखावत अली, रामनरेश, रामनाथ, घासीराम ने विचार रखे। भाजपा नगर अध्यक्ष भीम रजवाड़, कमल पंत, गिरीश शर्मा, अमजद हुसैन, सतीश पांडेय, शिव कुमार, कुमुद जोशी, मोहित गड़कोटी, कमलकांत भट्ट, दीपक पाठक, विनोद वर्मा, नवीन पंत, नारायण महरा, मुकेश भट्ट, मोहन जोशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed