फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Relief: Roadways buses started running on long routes from Tanakpur

राहत: टनकपुर से लंबे मार्गो पर भी दौड़ने लगी रोडवेज की बसें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Relief: Roadways buses started running on long routes from Tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना संक्रमण की दहशत कम होने और यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही रोडवेज ने टनकपुर से सभी लंबे रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया है। देहरादून, हरिद्वार के साथ ही दिल्ली, पंजाब, हिमाचल और यूपी के बरेली आदि स्थानों के लिए बसें दौड़ने लगी हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण ट्रेन और हवाई यात्रा के साथ ही रोडवेज की बसों का संचालन भी करीब छह माह तक बंद रहा। इससे रोडवेज को करोड़ों का घाटा सहना पड़ा है। ऑनलाक 5 के बाद सरकार की गाइड लाइन के तहत रोडवेज ने बसों का संचालन शुरू किया। टनकपुर से शुरू में हल्द्वानी, रुद्रपुर और काशीपुर के लिए तीन बसों का संचालन शुरू हुआ, लेकिन अब दूसरे राज्यों के लिए भी बसों का संचालन शुरू करने की अनुमति के बाद रोडवेज ने टनकपुर से लंबे रूटों पर भी बसें दौड़ानी शुरू कर दी है। एआरएम संचालन केएस राणा ने बताया कि तीन दिन पूर्व से चंडीगढ़ और हिमाचल के लिए भी बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे यात्रियों की मांग बढ़ रही है बसों का संचालन भी बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बसों में कोरोना से बचाव के नियम के तहत सुरक्षित दूरी पर ही यात्रियों को बैठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed