फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Registry and manually start the task of postal bookings

रजिस्ट्री और डाक बुकिंग का कार्य मैनुअली शुरू

Fri, 30 Dec 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Fri, 30 Dec 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Registry and manually start the task of postal bookings
रजिस्ट्री और डाक बुकिंग का कार्य मैनुअली शुरू - फोटो : अमर उजाला
 डाकघर में सर्वर में आई खराबी चौथे दिन भी दूर नहीं हो पाई है। सर्वर में आई खराबी के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अमर उजाला की ओर से लोगों को हो रही दिक्कतों को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद शुक्रवार को डाकघर में रजिस्ट्री और डाक बुकिंग का कार्य मैनुअली करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


 बीते 26 दिसंबर से पोस्ट ऑफिस के सर्वर में आई खराबी के कारण उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर खराब होने से लेन देन, आरडी, रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। सबसे अधिक दिक्कतें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र भेजने वाले युवक-युवतियों को हो रही है। रजिस्ट्री कराने के लिए उन्हें 14 किमी दूर चंपावत की दौड़ लगानी पड़ रही है। शुक्रवार को डाकघर में 32 रजिस्ट्रियां मैनुअली की गई। 
विज्ञापन


ग्राहक निराश लौट रहे हैं
 बलांई से एमआईएस से पैसा निकालने के लिए आए केदार सिंह का कहना है कि वह पिछले पांच दिनों से लगातार डाकघर आ रहे हैं, लेकिन सर्वर में आई खराबी दूर न होने से उन्हें रोज निराश लौटना पड़ रहा है। पूर्व  सैनिक हयात सिंह रावत का कहना है कि वह पिछले तीन दिनों से डाकघर में रुपए जमा करने के लिए आ रहे हैं पर रुपए जमा नहीं हो पा रहे हैं। वल्सों के पूर्व सैनिक अमरसिंह का कहना है कि वह आरडी जमा करने के लिए दो दिनों से डाकघर के चक्कर काट रहे हैं। आरडी जमा नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरडी जमा करने चंपावत जा रहा है कर्मचारी
पोस्टमास्टर पीएन कापड़ी का कहना है कि डाकघर में लगे इंटरनेट स्विच, राउटर, मॉडल फुंकने के कारण सारा कार्य प्रभावित हो गया है। उच्चाधिकारियों और एसआईएफवाई कंपनी को सूचित कर दिया है। पोस्टमास्टर कापड़ी ने बताया कि महिला अभिकर्ता आरडी से प्रतिदिन आने वाली धनराशि को जमा करने के लिए एक कर्मचारी को चंपावत भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed