फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Referee woman was pregnant again Pithoragarh

फिर से गर्भवती महिला को पिथौरागढ़ किया रेफर

Wed, 15 Jun 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 15 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Referee woman was pregnant again Pithoragarh
Referee woman was pregnant again Pithoragarh - फोटो : अमर उजाला

 जिला अस्पताल की बदहाली एक बार फिर से उजागर हुई है। बुधवार को सीमांत सल्ली क्षेत्र की एक गर्भवती महिला को पहले तो अस्पताल में चेकअप के लिए एडमिट करने से इनकार कर दिया। बाद में महिला को अल्ट्रासाउंड के लिए प्राइवेट अस्पताल भेजा गया। उसके बाद महिला को पिथौरागढ़ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बुधवार सुबह सल्ली गांव की जैमती देवी (21) पत्नी ललित सिंह प्रसव पीड़ा उठने पर प्राइवेट वाहन से सुबह नौ बजे जिला अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि यहां किसी भी डॉक्टर ने महिला का चेकअप करने की जहमत नहीं उठाई, जिसके बाद छात्र नेताओं और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी मिलने पर महिला को अल्ट्रासाउंड के लिए प्राइवेट अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


प्राइवेट अस्पताल से मिली अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के बाद डा.रूबी ढेक ने गर्भवती महिला को पिथौरागढ़ के लिए रेफर कर दिया। डा.रूबी के अनुसार रिपोर्ट में डिलीवरी की डेट आगे होने के कारण महिला को सुरक्षित प्रसव के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नार्मल स्थिति न होने पर किया गया रेफर
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा.एसबी ओली ने गर्भवती महिला को एडमिट नहीं करने के आरोप से इनकार किया है। उनका कहना है कि अस्पताल में सामान्य प्रसव होते रहते हैं। इस मामले में नार्मल स्थिति न होने एवं जिला अस्पताल में संसाधनों के अभाव में महिला को अन्यत्र रेफर किया गया है।



छात्रसंघ अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद मिली सुविधा
राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष कमल रावत के हस्तक्षेप के बाद गर्भवती महिला जैमती देवी को पिथौरागढ़ के लिए एंबुलेंस के जरिए भेजने की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed