फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Reethasahib police arrested the accused tractor driver

Champawat News: रीठासाहिब पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को किया गिरफ्तार

Fri, 10 May 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 10 May 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Reethasahib police arrested the accused tractor driver
चंपावत के बुडम में हादसे में मृत छात्राओं के परिजनों को सांत्वना देते डीएम नवनीत पांडे। संवाद
चंपावत। जिले के बुड़म क्षेत्र में दो छात्राओं की ट्रैक्टर से छिटक कर हुई मौत के मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक को रीठासाहिब थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी अजय गणपति ने बताया कि आठ मई को बुड़म में अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक की ओर से ट्रैक्टर को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए स्कूल से घर को जा रही दो छात्राओं को गिरा दिया गया। हादसे में दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया था। सूचना पर रीठासाहिब थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने घटना के आरोपी चालक रेशम रावत (27) निवासी ग्राम चौरा नगर पालिका पंचापुड़ी, जिला सुरखेत, नेपाल को रीठासाहिब क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

डीएम ने हादसे में मृत छात्राओं के परिजनों को दी सांत्वना
चंपावत। डीएम नवनीत पांडे ने शुक्रवार को दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में मृत बुड़म गांव की छात्रा कविता और अनीता के परिजनों से मिलकर शोक प्रकट करते हुए सांत्वना दी। उन्होंने दोनों मृत आत्माओं को श्री चरण में स्थान देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बीते बुधवार को टनकपुर-चंपावत एनएच से लगे सूखीढांग से आठ किमी दूर राजकीय हाईस्कूल तालियांबाज में पढ़ने वाली कविता और अनीता स्कूल से घर लौटते समय ट्रैक्टर से छिटककर नीचे गिर गई थीं और ट्रैक्टर से जुड़े टैंकर की चपेट में आ गई थीं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed