{"_id":"573a21d54f1c1bf10dac757c","slug":"reetha-sahib-forest-fire-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीठासाहिब के जंगल में दोबारा धधकी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीठासाहिब के जंगल में दोबारा धधकी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीरीठासाहिब (चंपावत)।
Updated Tue, 17 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
चंपावत में जले जंगल
- फोटो : अमर उजाला
श्रीरीठासाहिब (चंपावत)। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद जंगल की आग बुझ गई थी, लेकिन फिर से मौसम में तपिश बढ़ने के साथ ही जंगल में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। सोमवार को रीठासाहिब क्षेत्र के जंगल में दोबारा आग धधक उठी। रीठासाहिब, परेवा, गोलडांडा, बिनवाल गांव आदि इलाकों के पंचायती वनों में फिर से आग लग गई, हालांकि वन विभाग के नियंत्रण कक्ष में रीठासाहिब क्षेत्र के वनों में आग लगने की कोई जानकारी नहीं है। प्रभागीय वनाधिकारी के अनुसार जिले में कुल 138 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वनों में आग से नुकसान पहुंचा है। जिसमें से 72 हेक्टेयर सिविल वन और शेष पंचायती वन शामिल हैं।
विज्ञापन
