फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Red and DCA won against Kunkutia

कुनकुटिया और डीसीए रेड ने जीते मुकाबले

Mon, 06 Feb 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 06 Feb 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Red and DCA won against Kunkutia
कुनकुटिया और डीसीए रेड ने जीते मुकाबले - फोटो : अमर उजाला
स्व. ओमकार गुप्ता मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कुनकुटिया दौबांस और डीसीए रेड की टीमों ने मैच जीतकर नॉकअ ाउट दौर में प्रवेश कर लिया है। 
विज्ञापन


सोमवार को देवसिंह मैदान में पहला मैच कुनकुटिया दौबांस और पाभै के बीच खेला गया। कुनकुटिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पाभै ने 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। गौरव ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। दीपक तड़ागी ने 2 विकेट लिए। कुनकुटिया ने 13 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता नंदन सिंह मेहता ने दीपक तड़ागी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। अंपायर कबीर, पारस और स्कोरर अवि चंद थे। कमेंट्री दीपक कुमार ने की। 
विज्ञापन


दूसरा मैच डीसीए रेड और छेड़ा इलेवन के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि कैमिस्ट एसोसिएशन के सचिव मनोज चौहान ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। डीसीए रेड ने 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 178 रन बनाए। रोहित रावत ने नाबाद 100 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक ने 24 रन बनाए। हेम ने 2 विकेट लिए। छेड़ा की टीम 15 ओवर में 81 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। डीसीए रेड ने 97 रन से मैच जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए रोहित रावत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर मनोज, कमल परिहार और स्कोरर श्रीनिवासन थे। कमेंट्री ललित बोहरा ने की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed