फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Red alert on Sharda barrage due to rising water level, vehicles stopped operating

जलस्तर बढ़ने से शारदा बैराज पर रेड अलर्ट, वाहनों का संचालन रोका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Red alert on Sharda barrage due to rising water level, vehicles stopped operating
बनबसा के बमनपुरी में बाढ़ का प्रकोप। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। पहाड़ पर हुई बारिश के बाद शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। शनिवार तड़के तीन बजे बाद नदी का जलस्तर 96756 क्यूसेक के आसपास था जबकि सुबह चार बजे नदी का जलस्तर 130296 क्यूसेक हो गया जिसके बाद शारदा बैराज पर रेड अलर्ट कर वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया। नदी का जलस्तर एक लाख पहुंचने के साथ ही बैराज से वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन

यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा शारदा हेडवर्क्स के प्रभारी बैराज अटैंडेंट जेई संजय सिंह ने बताया कि शनिवार तड़के तीन बजे नदी का जलस्तर 96756 क्यूसेक था जो बढ़ता रहा और सुबह चार बजे नदी का जलस्तर 130296, पांच बजे 146812, छह बजे 150328, सात बजे 147748, आठ बजे 164475, नौ बजे 136410, दस बजे 120660, ग्यारह बजे 128490, बारह बजे 114388 क्यूसेक रहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक होने पर सुरक्षा के लिहाज से बैराज से वाहनों का संचालन बंद किया जाता है। करीब 94 वर्ष पुराने बैराज पर अंग्रेजी शासनकाल के समय से ही नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक होते ही वाहनों की आवाजाही बंद करने का नियम है। इस दौरान बैराज के दोनों छोर पर कुछ वाहन रेड अलर्ट हटने की प्रतीक्षा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनबसा क्षेत्र में हुई रिकार्ड 137 एमएम बारिश
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटों में 137 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स के शारदा बैराज प्रभारी अटैंडेंट जेई संजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बजे के बीच क्षेत्र में 137 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed