{"_id":"683c857f91688dc439044762","slug":"red-alert-issued-at-banbasa-barrage-tanakpur-news-c-8-1-hld1026-574444-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बनबसा बैराज पर रेड अलर्ट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बनबसा बैराज पर रेड अलर्ट शुरू
Sun, 01 Jun 2025 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। रविवार एक जून से बनबसा बैराज पर 31 अक्तूबर तक रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में बैराज पर मां शारदा नदी की पूजा-अर्चना की गई। एसडीओ ने बताया कि रेड अलर्ट के दौरान किसी को भी नदी और नदी तट पर जाने की इजाजत नहीं होगी।
शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक होने पर बैराज से वाहनों का संचालन बंद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ काल से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैराज स्थित आपातकालीन सायरन का भी निरीक्षण किया गया। बताया गया कि बाढ़ काल के दौरान प्रत्येक तीन घंटे में गेज अपडेट किया जाएगा जिसकी जानकारी यूपी सिंचाई विभाग के अलावा चंपावत प्रशासन को भी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन