{"_id":"63e537a37dc83a1a9009d876","slug":"recruitment-exam-rigging-protest-champawat-news-c-8-1-48423-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"चम्पावत: भर्ती परीक्षा में धांधली से भड़के युवा, सीएम का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चम्पावत: भर्ती परीक्षा में धांधली से भड़के युवा, सीएम का पुतला फूंका
Thu, 09 Feb 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले युवाओं और छात्र-छात्राओं ने यूकेएसएसएससी और यूकेपीएससी परीक्षा में धांधली की सीबीआई जांच करने की मांग की है। बृहस्पतिवार को गुस्साए युवाओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। बाद में एसडीएम को प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कुमाऊं आयुक्त के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
बेरोजगार संघ के अध्यक्ष हिमांशु ओली, महासचिव मनीष सिंह मेहरा और उपाध्यक्ष कमल ढेक के नेतृत्व में युवाओं ने रामलीला मैदान से लेकर मुख्य बाजार होते हुए वीर कालू सिंह माहरा चौक तक जुलूस निकालकर भर्ती परीक्षा धांधली के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं ने 12 फरवरी को होने वाली पटवारी परीक्षा को रद्द करने की मांग उठाई। युवाओं ने कहा कि भर्ती परीक्षा धांधली की पहले सीबीआई जांच होनी चाहिए और सभी दोषियों को कड़ी सजा मिले। घोटालेबाज अभ्यर्थियों को 10 साल तक प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिबंधित करने के बाद नकल विरोधी कानून बनाकर भर्ती परीक्षा करवाई जाए।
इस मौके पर चांदनी मेहता, अजय कुमार, धीरज कुमार, मनीषा राय, राहुल ढेक, निकिता जोशी, शालिनी पुजारी, पूजा विश्वकर्मा, सपना विश्वकर्मा, शिवम पांडेय, कमल सिंह प्रथोली, शिवम पांडेय, तरुण पचौली, महेश अधिकारी, अंकित कुंवर, नवीन राय, तनमय पांडेय, दीपक राय, करन कुमार, सचिन आदि मौजूद रहे।