{"_id":"61eef1ad6d0b760f3f67d289","slug":"rebellion-in-bjp-did-not-stop-former-pro-of-mla-kothari-10-leaders-of-bjym-left-the-party-champawat-news-hld451874923","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में थम नहीं रहीं बगावत, विधायक के पूर्व पीआरओ कोठारी, भाजयुमो के 10 नेताओं ने पार्टी छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में थम नहीं रहीं बगावत, विधायक के पूर्व पीआरओ कोठारी, भाजयुमो के 10 नेताओं ने पार्टी छोड़ी
Rebellion in BJP did not stop, former PRO of MLA Kothari, 10 leaders of BJYM left the party
Link Copied
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा में बगावत थम नहीं रही है। विधायक के पूर्व पीआरओ शत्रुघ्न कोठारी ने चंपावत सीट पर भाजपा का टिकट रिपीट होने से नाराज हो पार्टी से नाता तोड़ लिया। उनके अलावा भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष मोहित गड़कोटी सहित 10 नेताओं ने प्रत्याशी का विरोध किया है। इन नेताओं ने कहा कि उनकी नाराजगी पार्टी से नहीं है, लेकिन वे प्रत्याशी के लिए काम नहीं कर सकते। उन्होंने प्रत्याशी पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगा पार्टी छोड़ने का दावा किया है। कहा कि अगर पार्टी किसी अन्य को प्रत्याशी बनाती है, तो वे फिर से भाजपा के लिए काम करेंगे। इस्तीफा देने वालों में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेश जोशी, मुकेश साहू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण मेहता, पंकज कुमार, दीप चंद, राजकिशोर भंडारी, पुष्कर सिंह महर, टनकपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष भीम रजवार शामिल हैं। प्रत्याशी के नाम की घोषणा के 48 घंटे बाद से भाजपा में अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता पार्टी छोड़ चुके हैं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक का कहना है कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के आरोप सही नहीं हैं। गए कार्यकर्ताओं को वापस लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।