{"_id":"6501f2c528bcf32d180487b4","slug":"realize-the-vision-of-making-champawat-a-model-district-champawat-news-c-229-1-shld1009-1858-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत को आदर्श जिला बनाए जाने की परिकल्पना साकार करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत को आदर्श जिला बनाए जाने की परिकल्पना साकार करें
Wed, 13 Sep 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा। स्रोत:
चंपावत। मुख्य सूचना आयुक्त अनिल पुनेठा ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने अधिकारियों से चंपावत जिले को आदर्श जिला बनाए जाने की परिकल्पना को साकार किए जाने के लिए लगातार बेहतर काम करने पर जोर दिया।
चंपावत जिले के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सूचना आयुक्त और पूर्व में आंध्र प्रदेश से मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त अनिल पुनेठा ने कहा कि चंपावत जिला अपने आप में प्राकृतिक रूप से संपन्न और परिपूर्ण है। यहां कृषि औद्यानिकी क्षेत्र के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में अनेकों कार्य कर यहां लोगों को अधिक से अधिक संख्या में रोजगार से जोड़ा जा सकता है। इससे पूर्व डीएम नवनीत पांडे ने मुख्य सूचना आयुक्त का स्वागत करते हुए जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। बैठक में एसपी देवेंद्र पींचा, डीएफओ आरसी कांडपाल, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीएमओ केके अग्रवाल, एसडीएम सौरभ असवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।