फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   reached the abode dancing and singing

Champawat News: 90 किली पैदल चलकर झूमते गाते देवी धाम पहुंचे श्रद्धालु

Fri, 24 Mar 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 24 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
reached the abode dancing and singing
पूर्णागिरि देवी दर्शन के लिए डोले के साथ पैदल जाते पीलीभीत के श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। सचमुच ये आस्था की अद्भुत मिसाल है। नाचते-गाते, देवी भक्ति में झूमते पीलीभीत जिले के 197 श्रद्धालुओं ने 57 घंटे में मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन किए। श्रद्धालु मुरारी लाल बताते हैं कि पीलीभीत से देवी भक्तों का यह जत्था पहली नवरात्र को 22 मार्च को दोपहर दो बजे देवी के डोले के साथ पूर्णागिरि धाम के लिए निकला और नवरात्र के तीसरे दिन 90 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर यहां पहुंचा और शाम पांच बजे बाद देवी दर्शन किए। तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सामान लादकर ये श्रद्धालु सड़क किनारे एहतियात के साथ आगे बढ़ रहे थे।



27 हजार श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। लगातार हादसे के बावजूद पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं के उमड़ने का सिलसिला जारी है। नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार को 27 हजार श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि नवरात्र में देवी दर्शन के साथ बड़ी संख्या में अखंड धूनी की विभूति लगा रहे हैं। 11 जगह लगे भंडारों से श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। मेला मजिस्ट्रेट सुंदर सिंह का कहना है कि पूर्णागिरि मेले में एहतियाती उपाय करने के साथ श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed