{"_id":"a451fe6675993f3d542231660f35572b","slug":"rawat-today-will-address-a-public-meeting-at-tanakpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज टनकपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज टनकपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे रावत
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Wed, 10 Feb 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
जन संवाद यात्रा के तहत मुख्यमंत्री हरीश रावत बृहस्पतिवार को टनकपुर आएंगे। सीएम पंतनगर से सीधे हेलीकाप्टर से बृहस्पतिवार प्रात: 11 बजे टनकपुर पहुंचकर तुलसीराम चौराहे पर जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे वे यहां से विकास खंड कार्यालय खटीमा के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी और एसपी डीएस कुंवर ने बुधवार से यहां डेरा जमाकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। उन्होंने जनसभा स्थल का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमा खासा सतर्क है। बाहरी जिलों से भी काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंचा है। बुधवार को एसपी कुंवर ने सुरक्षा ड्यूटी में आए फोर्स की कोतवाली में बैठक ली और सुरक्षा को लेकर उचित दिशा-निर्देश दिए। इधर, विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया।
विज्ञापन