फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ration will not be available in the district for three days from today, cheap grain seller on strike

Champawat News: जिले में आज से तीन दिन नहीं मिलेगा राशन, सस्ता गल्ला विक्रेता हड़ताल पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Ration will not be available in the district for three days from today, cheap grain seller on strike
विभिन्न मागों को लेकर लोहाघाट में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते सरकारी राशन डीलर। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विभिन्न मांगों को लेकर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन संगठन ने अनदेखी के विरोध में प्रदर्शन किया। राशन डीलरों ने मंगलवार से तीन दिन तक पूर्ण रूप से राशन वितरण बंद करने का एलान किया। इस वजह से 346 सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता अनाज का वितरण नहीं करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को प्रदर्शन के बाद संगठन के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह बोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में राशन डीलरों ने विभिन्न मांगों पर चर्चा की। बताया कि केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर सात फ रवरी से तीन दिन तक राशन की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। जिले के सभी राशन डीलर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान कहीं भी सरकारी राशन का वितरण नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने सभी दुकानदारों से तीन दिनों तक अपनी दुकानें बंद कर हड़ताल को समर्थन देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णय का पालन न करने वाले राशन डीलरों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 22 मार्च को दिल्ली में लोकसभा घेराव को लेकर भी चर्चा की गई। प्रदर्शन करने वालों में सलीम जावेद, विक्रम ढेक, राजेंद्र फ र्त्याल, विपिन गडकोटी, केदार दत्त जोशी, लाल सिंह, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed