{"_id":"5aef35494f1c1b350a8b8716","slug":"ration-dealers-performed-performance-honorarium-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलरों ने किया प्रदर्शन, मानदेय देने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलरों ने किया प्रदर्शन, मानदेय देने की मांग
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sun, 06 May 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर बाराकोट में प्रदर्शन करते सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी ने सरकार पर मांगों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द मांगों पर ठोस कार्रवाई न होने पर अदालत की शरण में जाने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान ब्लाक कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए हरीश चंद्र तिवारी को बाराकोट ब्लाक का अध्यक्ष चुना गया।
सोसायटी के जिलाध्यक्ष प्रकाश बोहरा की अध्यक्षता और उपाध्यक्ष राजीव मुरारी के संचालन में बाराकोट में हुई सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि घटतौली की समस्या को देखते हुए खाद्यान्न गोदामों में धर्मकांटे लगाने, राशन डीलरों को मानदेय देने, प्रत्येक खाद्यान्न योजना में समान लाभांश देने की लंबे समय से मांग की जा रही है। लेकिन आज तक राशन डीलरों की जायज मांगों को पूरा करने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। इसके लिए सभी क्षेत्रों में अभियान चलाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
इस दौरान हुए ब्लाक कार्यकारिणी के चुनावों में हरीश चंद्र तिवारी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। जबकि मोहन सिंह अधिकारी उपाध्यक्ष, बहादुर राम सचिव, बसंत सिंह अधिकारी कोषाध्यक्ष, भीम सिंह अधिकारी और नमन जोशी को संरक्षक चुना गया। इस मौके पर चंद्रमोहन जोशी, राजेंद्र फर्त्याल, भरत राम, नारायण सिंह, शिवराज सिंह, राजू ढेक, राम सिंह आदि मौजूद थे।