फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ration Card in Champawat

बीपीएल सूची से बाहर हटेंगे अपात्र लोगों के नाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ration Card in Champawat
Ration Card in Champawat
चंपावत। जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत विभिन्न प्रकार के राशन कार्डों के सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है। सत्यापन कार्य में विभिन्न मानकों के आधार पर अपात्र लोगों को बीपीएल सूची से हटाया जाएगा।
विज्ञापन

सत्यापन अभियान के बाद नए पात्र लोगों को बीपीएल सूची में शामिल किया जाएगा। राशन कार्डों के सत्यापन अभियान के तहत चौपहिया और दोपहिया वाहन धारकों के नाम भी बीपीएल सूची से हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

एनएफएसए के तहत जिले भर में बीपीएल, अंत्योदय, परित्यक्ता सहित सभी प्रकार के राशन कार्ड धारकों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन अभियान में परिवार के किसी सदस्य के सरकारी सेवा में होने पर उनका नाम भी बीपीएल सूची से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीडीओ भुवन पांडेय ने बताया कि सत्यापन सर्वे पूरा होने के बाद अपात्र लोगों के नाम काट कर पात्र लाभार्थियों के नाम सूची में शामिल किए जाएंगे। इस कार्य में वीडीओ, वीपीडीओ, राजस्व निरीक्षकों के साथ ही ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
परिवार के इकलौते सदस्य को माना जाएगा पात्र
चंपावत। राशन कार्ड सत्यापन में उन लोगों को बीपीएल सूची के लिए पात्र माना जाएगा जो परिवार में अकेले रहते हों। 15 हजार रुपये से कम मासिक आय वाली घर की कमाऊ महिला सदस्य, सीमांत क्षेत्र में मजदूरी करने वाले परिवार जिनका मुखिया की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो को भी पात्र माना जाएगा। संवाद

सभी प्रकार के राशन कार्ड धारकों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के बाद अपात्र लोगों को बीपीएल सूची से बाहर किया जाएगा, जबकि पात्रता रखने वाले नए लाभार्थियों को बीपीएल सूची में शामिल किया जाएगा। चंपावत विकासखंड की सभी 113 ग्राम पंचायतों में सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है।
- कमल किशोर पांडेय, बीडीओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed