{"_id":"6524379ff4d08a529708c518","slug":"rashi-anil-and-suryaprakash-ran-the-fastest-champawat-news-c-229-1-shld1009-2480-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: राशी, अनिल और सूर्यप्रकाश 100 मीटर दौड़ में विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: राशी, अनिल और सूर्यप्रकाश 100 मीटर दौड़ में विजेता
Mon, 09 Oct 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 09 Oct 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में खेल प्रतियोगिता में दौड़ते प्रतियोगी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लॉक की दो दिनी खेलकूद जीआईसी खेल मैदान में शुरू हुई। बालिका जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राशी, प्राथमिक वर्ग में भावना, जूनियर बालक वर्ग में अनिल और प्राथमिक वर्ग में सूर्यप्रकाश पहले तीन स्थान पर रहे।
जूनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में साक्षी, प्राथमिक वर्ग में भावना, बालक वर्ग में अनिल, प्राथमिक वर्ग में सूर्यप्रकाश, जूनियर बालिका वर्ग 400 मीटर में स्तुति ने प्रथम स्थान पाया। इससे पहले भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
ब्लॉक समन्वयक दीप जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन होगा। संचालन जीवन सिंह मेहता ने किया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा, उत्तम सिंह, नरेश जोशी, नरेंद्र अधिकारी, बीडीसी सदस्य देवेंद्र अधिकारी, कैलाश, मयंक पुनेठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
50 मीटर दौड़ में शुभम ने मारी बाजी
टनकपुर (चंपावत)। दो दिवसीय संकुल स्तरीय प्राथमिक, जूनियर वर्ग की क्रीड़ा और सांस्कृतिक प्रतियोगिता सोमवार को शुरू हुई। स्टेडियम प्रभारी मुकेश कुमार शर्मा ने पिछले वर्ष की विजेता खिलाड़ी महक को मशाल सौंपकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
स्टेडियम में पहले दिन प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में शुभम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर में शशांक, 200 मीटर में अमन और 400 मीटर में अमन गिरि प्रथम रहे। जूनियर बालक 200 मीटर में इमरान, 600 मीटर में कार्तिक शर्मा अव्वल रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर में गहना महर, 2000 मीटर में महक, 400 मीटर में सरिता, 600 मीटर में महक ने पहला स्थान प्राप्त किया। निर्णायक देवेंद्र खड़ायत, राजीव कुमार, सूरज जोशी, हीरा ओली, उमा भट्ट थे। क्रीड़ा समन्वयक दीवाकर भट्ट ने बताया चल्थी से बनबसा क्षेत्र के 35 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। संवाद