{"_id":"613fa1058ebc3e61d82f90d3","slug":"rapist-arested-in-champawat-champawat-news-hld4378449174","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को गर्भवती बनाने वाले युवक के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को गर्भवती बनाने वाले युवक के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन
Rapist Arested in Champawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के लधियाघाटी क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग ने नवजात को जन्म दिया है। आरोपी युवक के साथ रह रही पीड़िता को जिला बाल कल्याण समिति ने चाइल्ड लाइन 1098 के संरक्षण में सुपुर्द कर दिया है। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लधियाघाटी क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग को चार दिन पूर्व पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने एक कन्या को जन्म दिया। इससे परिजन सकते में आ गए।
पुलिस की ओर से मामले की सूचना चाइल्ड लाइन को देने के बाद चाइल्ड लाइन की टीम ने नाबालिग के घर पहुंच कर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग का दूसरे गांव में अपनी दीदी की ससुराल में आना-जाना रहता था।
विज्ञापन
इस दौरान वह एक 24 वर्षीय युवक के संपर्क में आने से वह गर्भवती हो गई थी। सोमवार को चाइल्ड लाइन ने पीड़िता और नवजात को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया।
समिति सदस्यों ने काउंसलिंग के बाद पीड़िता के पिता को आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने और पीड़िता को नवजात के साथ चाइल्ड लाइन को सौंपने का निर्देश दिया।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतवाली क्षेत्र के आरोपी दिनेश राम को गिरफ्तार कर उसका धारा 373, 376 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत चालान किया गया है।