फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ranikhet got six million of cash, relief

रानीखेत से मिला छह करोड़ का कैश, मिली राहत

Mon, 21 Nov 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 21 Nov 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
Ranikhet got six million of cash, relief
रानीखेत से मिला छह करोड़ का कैश, मिली राहत - फोटो : अमर उजाला
भारतीय स्टेट बैंक रानीखेत से छह करोड़ रुपए की रकम यहां एसबीआई की शाखा में पहुंचने से लोगों को कुछ राहत हुई। अलबत्ता बैंकों में भारी भीड़ के चलते लंबी लाइन सोमवार को भी लगी रही। वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा देने के लिए अलग से लाइन लगाई गई। सोमवार को चंपावत में अब तक जमा 15 करोड़ के 500 और हजार रुपए के नोटों को कानपुर आरबीआई को भेजा है।
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी राजीव ने बताया कि छह करोड़ रुपए मिलने से सोमवार को बैंक खातों से ग्राहकों को रकम दी गई। स्याही नहीं मिलने से 500 और 1000 रुपए के नोट नहीं बदले जा सके। एसबीआई के कैश ऑफिसर जेएस रावत ने बताया कि छह करोड़ रुपए में से दो करोड़ रुपए अन्य बैंकों और डाकघर को दिए गए हैं। बैंक अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम तक भारतीय रिजर्व बैंक के कानपुर कार्यालय से जिले को 40 करोड़ रुपए पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


टनकपुर। पांच सौ, हजार रुपए के नोटबंदी के बाद से बैंकों में लोगों के नोट बदलने के लिए उमड़ने का क्रम जारी है। सोमवार सुबह से ही बैंकों के बाहर लोगों की लाइन लगनी शुरू हो गई। सुबह दस बजे तक अधिकांश बैंकों में लंबी-लंबी लाइन लग चुकी थी। नई करेंसी कम पहुंचने से भी दिक्कत रही। एसबीआई व बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में सर्वाधिक भीड़ भाड़ रही। कई बैंकों में कैश देर से पहुंचने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक पीसी पंत ने  बताया कि बैंक में नियमानुसार पांच सौ और हजार के नोट बदले जा रहे है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब शादी को मिल रहे ढाई लाख रुपए
 नोटबंदी के बाद पहली बार शादी वाले परिवार के लिए खुश होने की खबर आई है।  एसबीआई के सहायक प्रबंधक निर्मल भट्ट ने बताया कि सोमवार से एसबीआई ने निमंत्रण कार्ड दिखाकर ढाई लाख रुपए की रकम देना शुरू किया है। कारी गांव के गौरी सिंह की बेटी पूजा की 22 नवंबर को शादी है। खाते में रकम होने के बावजूद धन नहीं मिल पा रहा था। ब्याह के लिए जरूरी खरीद उधार पर हो रही थी। आमंत्रण कार्ड दिखाकर ढाई लाख रुपए बैंक ने दिए। इसी तरह खर्ककार्की के प्रहलाद सिंह की बेटे कृष्ण सिंह की 25 नवंबर को शादी है। उन्होंने भी कार्ड दिखाकर अपने खाते से रकम निकाली। हरीश भट्ट ने बेटी के ब्याह को 1.90 लाख रुपए निकाले। इसके अलावा छह अन्य लोगों ने भी विवाह के लिए खाते से रुपया निकाला।



भिंगराड़ा में पीएलवी ने की मदद
भिंरागड़ा और श्रीरीठा साहिब में नोट बदलने के काम में पैरा लीगल वालंटियर्स मदद कर रहे हैं। नैनीताल बैंक लिमिटेड की स्थानीय शाखा में पीएलवी उमेश चंद्र भट्ट ने 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को बदलने तथा बैंक खाते में रकम जमा कराने में ग्रामीणों की मदद की। भिंगराड़ा और श्रीरीठा साहिब में अब तक पांच करोड़ रुपए से अधिक बैंक खातों मेें जमा अथवा नोट बदल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed