फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ramlila in Champawat

चंपावत, लोहाघाट, कर्णकरायत, फुलारागांव में रामलीला जारी

Thu, 06 Oct 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट। Updated Thu, 06 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ramlila in Champawat
चंपावत में रामलीला - फोटो : अमर उजाला

चंपावत/लोहाघाट। जिला मुख्यालय चंपावत, लोहाघाट, कर्णकरायत, फुलारागांव में रामलीला का मंचन जारी है। क्षेत्र में कुछ स्थानों में छिटपुट बारिश के कारण तापमान गिरने के बावजूद रामलीला का मंचन देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। चंपावत की मल्लीहाट, फुलारगांव रामलीला में राम को वनवास मिलने पर लक्ष्मण ने कैसा मोह दिखाया पिता ने वन जो तुम्हें दिया रघुराई गाकर अपना आक्रोश जताया। राम ने भैया शांति करो मन धीर धरो गाकर लक्ष्मण को समझाया। लक्ष्मण ने भी वन जाने की विनती की।

विज्ञापन


भगवतशरण राय, हीराबल्लभ पलसांई, विकास साह, अशोक वर्मा, नवीन वर्मा, सुरेश साह, दीपक तड़ागी, राजेंद्र महर, सूरज प्रहरी आदि विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे हैं। लोहाघाट नगर और कर्णकरायत में रामलीला की धूम मची है। कड़ाके की ठंड के बाद भी दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, डीईओ बेसिक सत्यनारायण समेत कमेटी के सदस्यों ने लीला का शुभारंभ किया। राम, लक्ष्मण, सीता के वन जाने पर अयोध्या में दशरथ ने राम के वियोग में प्राण त्याग दिए।
विज्ञापन


कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता, विपिन वर्मा, जीवन गहतोड़ी, मुकेश साह, संजय फर्त्याल, ईश्वरी लाल साह, हरीश मेहता, अर्जुन ढेक, कमलेश जोशी, कीर्ति बगौली, भूपाल मेहता आदि लीला के आयोजन में जुटे हैं। कर्णकरायत में लीला की शुरुआत कैकई और मंथरा के संवाद से लीला से की गई। कैकई ने कोप भवन में जाकर आज एसो वेश बनाउंगी, छल छंद परपंच एसो रचूंगी का मनमोहक मंचन किया। वहां कमेटी अध्यक्ष कैलाश फर्त्याल, संजय मुरारी, उत्तम फर्त्याल, नरेश फर्त्याल, श्याम सिंह ढेक, नारायण सिंह करायत, गंगा दत्त मुरारी, मदन फर्त्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed