फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ramlila and Corona

रामलीला मंचन पर भी पड़ा कोरोना का कहर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Ramlila and Corona
बनबसा (चंपावत)। कोरोना के कहर ने रामलीला मंचन को भी दुष्प्रभावित कर दिया है। क्षेत्र में होने वाली आधा दर्जन रामलीला मंचनों को कोरोना महामारी ने प्रभावित कर असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। परिस्थितियों और सरकारी निर्देशों के अनुरूप मंचन फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र की विभिन्न रामलीला कमेटियों के पदाधिकारियों का मानना है कि 200 लोगों को रामलीला देखने की अनुमति के सरकारी फरमान पर दर्शकों को रोकना असंभव है। रामलीला के पात्र और आयोजन मंडल के सदस्यों की संख्या ही करीब एक सौ के आसपास होने से भीड़ नियंत्रण नामुमकिन होगा। आंबेडकर ग्राम फागपुर रामलीला कमेटी के सचिव रमेश भारती ने बताया कि समय और परिस्थितियों को देखकर ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा। फिलहाल पहले दिन दीप प्रज्ज्वलित कर अंतिम दिन सुंदरकांड के पाठ के साथ रामलीला मंचन का पारायण किया जाएगा। चंदनी रामलीला कमेटी अध्यक्ष रमेश चंद ने बताया कि रामलीला मंचन परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। मंचन कुछ माह बाद भी संभव हो सकेगा। पचपकरिया रामलीला कमेटी अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह रावत के मुताबिक हालातों को देखते हुए दिसंबर से फरवरी के बीच भी रामलीला की जा सकती है। गढ़ीगोठ रामलीला मंचन कमेटी ने फिलहाल रामलीला को स्थगित कर नवरात्र पर पाठ, नवें दिन सुंदरकांड पाठ करने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष बहादुर थापा ने बताया कि परिस्थितियों को देखते हुए रामलीला मंचन देरी से भी हो सकता है। बनबसा रामलीला कमेटी अध्यक्ष विमला सजवान के मुताबिक रामलीला मंचन न करते हुए प्रथम, अंतिम दिन राम आरती, सुंदरकांड पाठ, हवन किया जाएगा। बनबसा की देशी रामलीला भी इस बार नहीं हो पाएगी। आयोजक राजकुमार पारीक के मुताबिक प्राचीन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ होगा। नवमी के दिन आरती, प्रसाद वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed