Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cheeta and Naunchula XI win their matches, advance to the semi-finals

Champawat News: लगी मैच जीत चीता और नौनचूला इलेवन सेमीफाइनल में

Wed, 11 Nov 2026 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 11 Nov 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Cheeta and Naunchula XI win their matches, advance to the semi-finals
चंपावत के धौन में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी। 
चंपावत। धौन में चल रही नौनचूला क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 3 में चीता इलेवन और नौनचूला इलेवन की टीमों अंतिम लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। चीता इलेवन ने बनलेख इलेवन और नौनचूला इलेवन ने महादेव इलेवन को हराया। मुख्य अतिथि पालिका कर्मी प्रदीप भट्ट और नारायण दत्त भट्ट रहे।
विज्ञापन

बुधवार को धौन खेल मैदान में नौनचूला क्रिकेट कमेटी की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में अंतिम दौर के दो लीग मैच खेले गए। पहला मैच चीता इलेवन और बनलेख इलेवन के बीच खेला गया। चीता इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 104 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनलेख की टीम सात विकेट पर 71 रन ही बना सकी। 33 रन से चीता इलेवन ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। चीता इलेवन के नवीन रावत ने शानदार गेंदबाजी कर चार विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ दे मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच नौनचूला इलेवन और महादेव इलेवन के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नौनचूला इलेवन ने 12 ओवर में 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महादेव इलेवन की टीम आठ विकेट पर 78 रन ही बना सकी। नौनचूला इलेवन ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। अंपायर की भूमिका में दीपक भट्ट, अमित रावत रहे। वहां प्रधान नवीन सिंह, नवीन रावत, शंकर भट्ट, चंद्र प्रकाश भट्ट, बंशीधर भट्ट, अमित सिंह, रविंद्र भट्ट, दिनेश भट्ट, भोला भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed