फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rakhi or Haritalika of Tiwari Family

चंपावत जिले में तिवारी समुदाय ने रक्षा बंधन मनाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rakhi or Haritalika of Tiwari Family
टनकपुर के बूम में रक्षाबंधन से पूर्व उपाकर्म करते सामवेदी ब्राह्मण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
पूर्णागिरि धाम/टनकपुर/लोहाघाट/चंपावत। सामवेदी तिवारी समुदाय ने रक्षाबंधन पर्व परंपरागत उल्लास से मनाया। परंपरा के अनुरूप आषाढ़ की पूर्णमासी के बजाय सामवेदी तिवारी हरितालिका तृतीय को राखी मनाते हैं। बहनों ने मंगलवार को भाई की कलाई पर राखी बांध उनके दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना की। भाई ने उपहार देकर बहन की रक्षा करने का संकल्प लिया। इससे पूर्व चंपावत और टनकपुर में बूम कांकर में उपाकर्म संस्कार के बाद जनेऊ धारण की गई।
विज्ञापन

चंपावत में उत्तर वाहिनी गंडक नदी के किनारे धर्मशिला के पवित्र सरोवर में स्नान के बाद विशेष पूजन हुआ। पंडित उमाशंकर कुलेठा, दीपक कुलेठा, कुलदीप कुलेठा ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। कांकर में पंडित किशन तिवारी, चिंतामणि, नारायण दत्त, हरीश, दुर्गा दत्त, नेत्रपाल, महेश, शंकर, पंकज, राजेंद्र तिवारी, ईश्वर, मोहन, तन्मय, रमेश, दीपक, पूरन, बिशन दत्त, अंबा दत्त, लोहाघाट में जगदीश, गोविंद, शेखर, हरीश तिवारी आदि थे। आईटीबीपी परिसर निवासी महिलाओं ने धूमधाम से तीज मनाई। महिलाओं ने निर्जला व्रत रख पति की पूजा कर दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed