{"_id":"5d1e3df18ebc3e3c655a2517","slug":"rakesh-is-seleted-for-inspired-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित हुए राकेश पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित हुए राकेश पांडेय
Thu, 04 Jul 2019 11:27 PM IST
kamlesh kamlesh
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन होने पर राकेश पांडेय को सम्मानित करते प्रधानाचार्य एचएन जोशी व अन्य शिक्षक।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी के मेधावी छात्र राकेश पांडेय का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। उन्हें स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के लिए प्रतिवर्ष सरकार द्वारा 80 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे। छात्र को प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके बाद छात्रवृत्ति लेने के लिए राकेश को प्रतिवर्ष 70 फीसदी से अधिक अंक लाने होंगे। छात्र की इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्य हरिनंदन जोशी की अध्यक्षता में हुए सम्मान समारोह में छात्र राकेश को प्रशस्तिपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि राकेश ने इस वर्ष इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 85 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में छठा स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
उन्हें पांच साल तक प्रतिवर्ष 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति पाने के लिए राकेश को स्नातक से लेकर स्नातकोत्तर में प्रतिवर्ष 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। गुडमांगल मडलक निवासी सुरेश चंद्र पांडेय के पुत्र राकेश की सफलता पर वरिष्ठ शिक्षक डीके मिश्र, वीपी सिंह, नवीन पांडेय, डीपी शर्मा, अनूप कौशल, भगवान जोशी, राजू शंकर जोशी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन