फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Raised the demand to build a community hall in Tanakpur as soon as possible.

Champawat News: टनकपुर में जल्द से जल्द कम्यूनिटी हाल बनाने की मांग उठाई

Mon, 02 Jun 2025 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 02 Jun 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Raised the demand to build a community hall in Tanakpur as soon as possible.
टनकपुर के सीएम कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हरेला क्लब के पदा​धिकारी। संवाद
टनकपुर(चंपावत)। हरेला क्लब ने कम्यूनिटी हाल और शारदा नदी में स्नान घाट के दक्षिणी भाग में शव दाह गृह बनवाने और क्रियाशाला के साथ लकड़ी टाल की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को क्लब अध्यक्ष अजय गुरुरानी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से पूर्व में अलग तिथियों में सामाजिक सरोकारों से जुड़े दो प्रस्ताव दिए थे। एक प्रस्ताव में 15 जून 2020 को मुख्यमंत्री ने उत्तरायणी कौतिक के उद्घाटन पर हरेला क्लब को एक कम्यूनिटी हाल बनाने की घोषणा की थी। दूसरी दिसंबर 2024 में क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए शव दाह गृह बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी के माध्यम से भेजा गया था।
विज्ञापन

कम्यूनिटी हाल बनाने के संबंध में एसडीएम ने बैठक कर बताया था कि मीडिया सेंटर के प्रथम तल पर कम्यूनिटी हाल बनाने के संबंध में सहमति पत्र हरेला क्लब की ओर से दे दिया जाए तो शीघ्र कार्य हो सकेगा। 16 दिसंबर 2024 को सहमति पत्र भी दे दिया गया। अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। ज्ञापन देने वालों में संरक्षण डीडी भट्ट, उपाध्यक्ष भुवन जोशी, उप सचिव राजेंद्र खर्कवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed