{"_id":"592710674f1c1bc643536e4b","slug":"rains-here-water-supply-needs","type":"story","status":"publish","title_hn":" यहां बारिश करती है पानी की जरूरत की पूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां बारिश करती है पानी की जरूरत की पूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Thu, 25 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
पुल हिंडोला में जल संचय के लिए बनाया गया टैंक
- फोटो : Tank for water storage in bridge carousel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट विकासखंड के पुलहिंडोला में नुकुल पंत का परिवार पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए आसमान पर आश्रित हैं। बारिश बहुतायत में यहां के लोगों की पानी की जरूरत की पूर्ति करती है। पीने को छोड़ शेष तमाम कार्यों के लिए इस बरसाती पानी का उपयोग किया जाता है। और बारिश के पानी को टैंक के जरिए बचाया जाता है। पेयजल संकट से जूझ रहे पुलहिंडोला में जल संचय की ये प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है।
डेढ़ हजार से अधिक आबादी वाले पुलहिंडोला में एक भी सरकारी पेयजल योजना नहीं है। सरकारी मदद के नाम पर महज छह हैंडपंप हैं, लेकिन तीन इनमें से खराब हैं। तीन ठीक हैंडपंपों में से भी दो में बेहद सुस्त रफ्तार से पानी मिल रहा है। मात्र एक हैंडपंप से कायदे से पानी मिल रहा है। पानी की घोर किल्लत के बीच पुलहिंडोला में लोगों ने बरसात के पानी को बचाने की मुहिम शुरू की है। 2015 के आखिर से शुरू यह मुहिम विशेष मुकाम तक तो नहीं पहुंची है, लेकिन इस शुरुआत ने लोगों की पेयजल जागरूकता को जरूर बढ़ाया है। अब लोग बारिश के पानी की भी कीमत समझने लगे हैं।
नौजवान नुकुल पंत ने बारिश के पानी को बर्बाद होने से रोकने के लिए मकान की छत में पानी को बचाने की कोशिश की। टैंक बना छत के पानी को पाइप के जरिए वहां तक पहुंचाया गया। एक हजार लीटर क्षमता के टैंक बनाने में करीब 14 हजार रुपये की लागत आई। इस टैंक के पानी से पीने के अलावा शेष दूसरे काम किए जाते हैं। इस पानी से लोगों का दो-तीन दिन तक काम चल जाता है। अब यहां मोहन भंडारी, अजय प्रकाश जोशी, दीवान नाथ, पान सिंह, राम सिंह सहित 30 से अधिक ग्रामीणों ने टैंक बनाए हैं। कई दिनों से बारिश नहीं होने से फिलहाल ज्यादातर टैंक खाली हैं।