फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Radiologist quits job, locks hanging in ultrasound room

रेडियोलॉजिस्ट ने छोड़ी नौकरी, अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटके ताले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Radiologist quits job, locks hanging in ultrasound room
लोहाघाट उप जिला अस्पताल का बंद अल्ट्रासाउंड कक्ष। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट उप जिला अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट के इस्तीफा देने से अल्ट्रासाउंड परीक्षण मंगलवार से बंद हो गया है। परीक्षण नहीं होने से लोहाघाट के अलावा पाटी और बाराकोट ब्लॉक के मरीज काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट डॉ. लक्षिता बिष्ट को अगस्त में देहरादून से लोहाघाट भेजा गया था। उन्होंने कुछ दिन काम करने के बाद त्यागपत्र दे दिया। एक महीने की नोटिस अवधि पूरी होने के बाद अब डॉ. बिष्ट कार्यमुक्त हो गई हैं। इसी के साथ मंगलवार से लोहाघाट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड परीक्षण बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

वहीं परीक्षण नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को सर्वाधिक परेशानी हो रही है। अब उन्हें इलाज कराने के लिए चंपावत जिला अस्पताल या निजी अस्पतालों में जाना पड़ेगा। लोहाघाट में औसतन रोज 30 से अधिक अल्ट्रासाउंड परीक्षण होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. लक्षिता बिष्ट के इस्तीफा देने से मंगलवार को अल्ट्रासाउंड परीक्षण नहीं हो सके। विभाग वैकल्पिक व्यवस्था के प्रयास कर रहा है। बाराकोट में तैनात डॉ. सोनाली मल्होत्रा के जरिये लोहाघाट अस्पताल की व्यवस्था को सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा। परीक्षण की अनुमति के लिए पत्र भेजा जा रहा है। -डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
जिले में दो अस्पतालों में हो रहे हैं अल्ट्रासाउंड परीक्षण
चंपावत। जिले के दो अस्पतालों (चंपावत जिला अस्पताल और टनकपुर उप जिला अस्पताल) में अल्ट्रासाउंड परीक्षण हो रहे हैं। मैदानी क्षेत्र के टनकपुर उप जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया को भेजने के बाद पिछले माह से ही परीक्षण शुरू हुए हैं। संवाद

डॉ.सोनाली देंगी लोहाघाट अस्पताल में सेवाएं
लोहाघाट (चंपावत)। चिकित्साधीक्षक डॉ.जुनैद कमर ने बताया कि उप जिला अस्पताल में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट डॉ.लक्षिता बिष्ट के इस्तीफे के बाद अब बाराकोट अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ.सोनाली मल्होत्रा को लोहाघाट लाया जा रहा है। इसके लिए सीएमओ ने आदेश दे दिए हैं। डॉ. जुनैद ने बताया कि बाराकोट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। इसलिए डॉ. सोनाली लोहाघाट में सेवाएं देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed