फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Quarantine youth jumped from the roof of the hotel, created a stir

क्वारंटीन युवक होटल की छत से कूदकर भागा, मचा हड़कंप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Quarantine youth jumped from the roof of the hotel, created a stir
टनकपुर (चंपावत)। शहर के एक होटल में संस्थागत क्वारंटाइन प्रवासी युवक ने बुधवार की रात होटल की छत से कूद कर भागने की कोशिश की। जिसे पुलिस कर्मियों ने तत्पतरा दिखाते हुए होटल से करीब दो सौ मीटर दूर टैक्सी स्टैंड पर दबोच लिया। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है। घटना से पुलिस महकमे में खासा हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बाहर से आए युवक को यहां एक होटल में संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। बुधवार की शाम होटल के समीप लोगों ने श्रीराम मंदिर भूमि पूजन का जश्न मनाया तो आतिशबाजी के बीच जय श्रीराम और भारत माता की जय का उदघोष सुनकर क्वारंटीन युवक खुद को रोक नहीं पाया। जश्न मनाए जाने के कुछ ही देर बाद वह होटल की छत से कूदकर जय श्रीराम का उदघोष करते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में खलबली मच गई। आसपास तैनात फायर पुलिस के जवान राजेंद्र सिंह, अशोक डांगा और पीएसी जवान सुरेंद्र सागर ने तत्परता दिखाते हुए उसे होटल से करीब दो सौ मीटर दूर टैक्सी स्टैंड के पास दबोच लिया। पुलिस कर्मियों के मुताबिक युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed