फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Purnagiri temple devotees arrive today to welcome the New Year

श्रद्धालु नए साल के स्वागत को आज पूर्णागिरि मंदिर पहुंचेंगे 

Fri, 30 Dec 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Fri, 30 Dec 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Purnagiri temple devotees arrive today to welcome the New Year
श्रद्धालु नए साल के स्वागत को आज पूर्णागिरि मंदिर पहुंचेंगे  - फोटो : अमर उजाला
साल की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए शनिवार को मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। मंदिर समिति और प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को तमाम जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली है। पुलिस सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा तंत्र को अलर्ट किया गया है। 
विज्ञापन


मां पूर्णागिरि के दर्शनों से नए साल की शुरुआत करने को हर साल यहां दूर दराज से काफी श्रद्धालु पहुंचते हैं। शनिवार की दोपहर से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो जाएगी। मंदिर समिति और प्रशासन ने धाम में बिजली, पानी और सुरक्षित दर्शन की पुख्ता व्यवस्था की है। भीड़ को नियंत्रित करने को पर्याप्त फोर्स तैनात किया गया है। एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि सुरक्षा के अलावा पेयजल, लाइट के इंतजाम किए गए हैं। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय फोर्स के अलावा जिले से भी फोर्स मंगाया गया है। जिले से आए 10 उप निरीक्षक, 2 हेड कांस्टेबल, 15 कांस्टेबल, 6 महिला कांस्टेबल और 2 सेक्शन पीएसी को पूर्णागिरि क्षेत्र में तैनात किया गया है। जिले की एसओजी टीम को भी 31 दिसंबर को लगने वाले मेले की सुरक्षा पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि शनिवार को पूर्णागिरि मार्ग में जगह-जगह वाहनों की चेकिंग के लिए पुलिस टीम बनाई गई है। पूर्णागिरि में मांस-मदिरा ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा और हुड़दंग मचाने वालों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। इधर, एसपी रामचंद्र राजगुरु ने  31 दिसंबर के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट करते हुए बार्डर में पैनी नजर के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन



मां पूर्णागिरि मंदिर को फूलों से सजाया
 31 दिसंबर को लगने वाले मेले में इस बार मां श्री पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर और काली मंदिर को फूलों से सजाया गया है। समिति के अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि मुख्य मंदिर और काली मंदिर को इस बार पुष्पों से सजाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को देवधाम में भक्तिरस का अनूठा आनंद मिल सके। इसके अलावा प्रशासन की पहल पर यात्रियों की सहायता के लिए समिति ने काली मंदिर से मुख्य मंदिर तक स्वयंसेवक तैनात किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गहतोड़ी ने वाटर कूल लगाने को 1.10 लाख रुपए दिए
मंदिर समिति के आग्रह पर कैलाश गहतोड़ी ने मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर में वाटर कूलर के लिए समिति को एक लाख दस हजार रुपए की धनराशी दान की है। अध्यक्ष भुवन पांडेय ने बताया कि दानराशि समिति को मिल चुकी है। जल्द ही मुख्य मंदिर में वाटर कूलर लगाकर पेयजल की व्यवस्था कर दी जाएगी। समिति ने समाजसेवी गहतोड़ी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed