{"_id":"574344194f1c1b78186915d9","slug":"purnagiri-not-estranged-relative-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिले पूर्णागिरि मेले में बिछड़े रिश्तेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिले पूर्णागिरि मेले में बिछड़े रिश्तेदार
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Mon, 23 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। संयुक्त चिकित्सालय में महिला चिकित्सक के न होने से मां पूर्णागिरि धाम में वन कर्मी की हवस का शिकार बनी महिला श्रद्धालु को मेडिकल के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाना पड़ा। देर रात हल्द्वानी में हुए मेडिकल के बाद पति के साथ यहां लौटी महिला को मेले में बिछड़े ससुर, जेठ नहीं मिल सके जबकि दुराचार के आरोपी वनकर्मी को अदालत के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
मेले से ससुर, जेठ से बिछड़ने के बाद चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज कर्मचारी अमर सिंह की हवस का शिकार बनी शाहजहांपुर जिले की महिला को दोपहर बाद मेडिकल के लिए यहां से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया था। सीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि रविवार की छुट्टी और अस्पताल में महिला चिकित्सक के न होने से पीड़िता को मेडिकल के लिए हल्द्वानी रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन
हल्द्वानी में मेडिकल कराने के बाद पीड़ित महिला पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में बिछड़े ससुर, जेठ की तलाश में पति के साथ यहां लौटी, लेकिन वे सोमवार तक नहीं मिल सके। ठुलीगाड़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद अदालत के आदेश पर लोहाघाट जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में काफी एनाउंसमेंट कराने के बाद भी पीड़ित महिला का ससुर, जेठ से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन