फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Purnagiri mother desecrated shrine route

मां पूर्णागिरि धाम के रास्ते बदहाल

Sun, 21 Feb 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला,चंपावत Updated Sun, 21 Feb 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Purnagiri mother desecrated shrine route

25 मार्च से मां पूर्णागिरि धाम का मेला शुरू होगा। मेले के श्रीगणेश में सिर्फ 32 दिन बचे हैं, लेकिन अभी व्यवस्थाओं को सुधारने का काम कायदे से शुरू नहीं हो सका है। मां पूर्णागिरि धाम को जाने वाले मोटर मार्ग से लेकर कई पैदल रास्ते बुरे हाल में है। इन्हें ठीक तक नहीं कराया जा सका है।

विज्ञापन


मां पूर्णागिरि धाम को जाने वाले रानीगाड़ के पास दीवार का एक हिस्सा गिरने से रोड संकरी होने के साथ ही खतरनाक बनी है। इसी तरह पुरानी पानी टंकी, लादीगाड़ सहित कई स्थानों पर पैदल मार्ग के हाल खस्ता हैं। मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी का कहना है कि मेले में कम वक्त बचा है। ऐसे में खराब रास्तों को शीघ्र ठीक कराया जाए।
विज्ञापन


उधर, मेला आयोजक संस्था जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी शेर सिंह परगांई का कहना है कि लोनिवि से इन मार्गों को ठीक करने को कहा गया है। जल्द ही प्रशासन, लोनिवि और जिला पंचायत का संयुक्त मुआयना होगा। दो हफ्ते में सभी व्यवस्थाएं ठीक कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 से शुरू होगी नीलामी
मां पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं के मद्देनजर नीलामी 29 फरवरी से शुरू होगी। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी शेर सिंह परगांई ने बताया कि ये पूरी प्रक्रिया चंपावत जिला पंचायत कार्यालय सभागार में की जाएंगी। 29 फरवरी को मां पूर्णागिरि धाम में पथ प्रकाश व्यवस्था, इंटरकॉम और अस्थायी टिन शेड निर्माण, विद्युत उपकरण आदि की निविदाएं की जाएंगी। ये निविदाएं मुहरबंद होंगी। वहीं, चार मार्च को बाल मुंडन की खुली बोली लगाई जाएगी। ये बोली मेला शुरू होने वाले दिन यानि 25 मार्च से शुरू होकर एक साल तक के लिए होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed