फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Purnagiri Fair: mother in court drew Faith

पूर्णागिरि मेला: मां के दरबार में उमड़ी आस्था 

Fri, 08 Apr 2016 10:24 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 08 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Purnagiri Fair: mother in court drew Faith
पूर्णागिरि मेला: मां के दरबार में उमड़ी आस्था - फोटो : अमर उजाला
 मां पूर्णागिरि धाम में नवरात्र के पहले दिन आस्था का  सैलाब उमड़ा। प्रथम नवरात्र पर एक लाख तीस हजार से ज्यादा भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेका। पूजा-अर्चना की। फोर्स की कमी और भीड़ उमड़ने से अफरातफरी का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा। बूम पार्किंग स्थल पर व्यवस्थाएं न होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम नरेश दुर्गापाल और सीओ आरएस रौतेला ने पूरे दिन मेला क्षेत्र में डेरा डालकर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। 
विज्ञापन


होली के अगले दिन 25 मार्च से शुरू हुआ मेला प्रथम नवरात्र पर उम्मीद से ज्यादा भक्तों की भीड़ उमड़ी। बृहस्पतिवार की रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ का आना शुरू हो गया था। शुक्रवार सुबह तक भीड़ आलम यह हो गया कि यातायात व्यवस्था घंटों तक लड़खड़ाई रही। भीड़ को नियंत्रित करने में मेला प्रशासन और पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। भैरव मंदिर से ऊपर तिलहर धर्मशाला, झूठे का मंदिर, काली मंदिर और काली मंदिर से मुख्य मंदिर के बीच तीन स्थानों पर बैरिकैडिंग लगाकर यात्रियों को रोकना पड़ा। ऐसे में श्रद्धालुओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


नेपाल से भी बड़ी तादात श्रद्धालु दर्शन को आए। भीड़ उमड़ने से यातायात सुचारू बनाए रखने में पुलिस के पसीने छूट गए। बूम पार्किंग स्थल भर जाने से यात्रियों की बसों को ककरालीगेट, उचौलीगोठ के अस्थाई पार्किंग स्थलों पर खड़ी करा दी गई, जहां से यात्रियों को पैदल सफर तय करना पड़ा। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम और सीओ आरएस रौतेला को खुद भी यातायात व्यवस्था बनाने और भीड़ को नियंत्रित करने में जुटना पड़ा। दोपहर बाद स्थिति सामान्य हो पाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने किया दौरा, दिशा-निर्देश दिए 
नवरात्र से एक दिन पहले एसपी डीएस कुंवर ने पूर्णागिरि मेला क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मेला ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और जवानों से सुरक्षा पर पैनी नजर रखने और यात्रियों की हरसंभव मदद करने को कहा। इस मौके पर मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम नरेश दुर्गापाल, सीओ आरएस रौतेला, कोतवाल वीसी शर्मा, ठुलीगाड़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र खड़ायत, भैरव मंदिर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह बिष्ट मौजूद थे। 

पानी के लिए करनी पड़ी जेब ढीली 
काली मंदिर, टून्यास और सिद्वमोड़ क्षेत्र में पानी के संकट से यात्री परेशान रहे। स्टैंड पोस्ट जहां शोपीस बने रहे, वहीं पानी कम होने से दुकानदार भी यात्रियों को पानी पिलाने से बचते नजर आए। जिसके चलते यात्रियों को बोतल बंद पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ी। 

रोडवेज को चलानी पड़ी अतिरिक्त बसें 
मेले में भीड़ के उमड़ने पर उत्तराखंड परिवहन निगम के साथ यूपी रोडवेज को भी अतिरिक्त बसों का संचालन करना पड़ा। पूर्णागिरि मार्ग पर तीन अतिरिक्त बसों को संचालित की गई। वहीं यूपी रोडवेज की बसें भी सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक आई। स्टेशन प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को अन्य दिनों की अपेक्षा यूपी की दस बसें अतिरिक्त आई। 

भंडारों से यात्रियों को मिल रही है राहत नवरात्र के पहले दिन देवी भक्तों ने भंडारा लगाकर यात्रियों की सेवा की। कई भक्तों ने यात्रियों को फलाहार भी कराया। भंडारों से यात्रियों को राहत मिल रही है। सितारगंज की भंडारा टीम नवरात्र भर भंडारा लगाकर यात्रियों की सेवा करेगी। 


नागा क्षेत्र में बैठे नजर आए भिखारी  
पूर्णागिरि में भिखारियों पर रोक के बावजूद नवरात्र के दिन गिने-चुने भिखारी नजर आए। भैरव मंदिर से ऊपर नागा क्षेत्र दो-तीन भिखारी बैठे हुए नजर आए। गौरतलब है कि एसपी डीएस कुंवर ने मेला क्षेत्र में एक भी भिखारी को न बैठने देने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद धाम क्षेत्र से भिखारियों को खदेड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed