{"_id":"5737599e4f1c1bf50691a112","slug":"ptah-is-dirt-ldia-river-pier","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से पटा है लधिया नदी का घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से पटा है लधिया नदी का घाट
ब्यूराे/अमर उजाला, श्रीरीठा साहिब (चंपावत)।
Updated Sat, 14 May 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
गंदगी से पटा है लधिया नदी का घाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीरीठा साहिब के जोड़ मेले में महज चार दिन शेष है। लेकिन मेले की तैयारी अभी आधी-अधूरी ही है, जबकि मेले में पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश तक से हजारों श्रद्धालु गुरुद्वारे पहुंचते हैं। यहां तक कि गुरुद्वारे के पास से गुजरने वाली लधिया नदी में भी ठीक से साफ-सफाई नहीं है।
विज्ञापन
श्रीरीठा साहिब में 19 मई से तीन दिनी जोड़ मेला शुरू होगा। गुरुद्वारे में मत्था टेकने से पूर्व अधिकांश तीर्थयात्री लधिया नदी में स्नान करते हैं। मगर इस बार नदी के पास के घाटों के हाल ठीक नहीं हैं। इन्हें लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने आवाजें भी उठाई, पर कुछ सुधार नहीं हुआ। गुरुद्वारे के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह, बाबा बिल्लो, महेंद्र सिंह, भोला सिंह आदि ने घाट में गंदगी पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई अभियान चलाने की मांग की है। इसके अलावा श्रीरीठा साहिब क्षेत्र में पार्किंग स्थल और सार्वजनिक शौचालय की भी व्यवस्था ठीक नहीं है।
विज्ञापन