फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   PTA election controversy

अभिभावक-शिक्षक संघ के चुनाव में बवाल

Sat, 14 May 2016 10:24 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 14 May 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
PTA election controversy
अभिभावक-शिक्षक संघ के चुनाव में बवाल - फोटो : अमर उजाला
जीजीआईसी अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) के चुनाव में प्रत्याशी को विजेता घोषित करने से उपजे मतभेद के बाद बवाल हो गया। पीटीए के निवर्तमान अध्यक्ष राम सिंह महर ने इसका विरोध किया। कॉलेज प्रशासन पर दबाव डालने का आरोप लगाते हुए डीएम और शिक्षाधिकारियों से शिकायत की। साथ ही दोबारा चुनाव कराने की मांग की। विरोध में अभिभावकों के एक गुट ने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


पीटीए के निवर्तमान अध्यक्ष राम सिंह महर ने दावा किया कि शनिवार पूर्वान्ह को हुए अभिभावक संघ के चुनाव में सबसे अधिक अभिभावकों ने उनके नाम पर सहमति जताई थी, लेकिन उनके बजाय एक महिला प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया। महर ने आरोप लगाया कि विद्यालय के बजट को ठिकाने लगाने के लिए यह काम किया गया है। बाद में कुछ अभिभावकों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कमल सिंह, विनोद, सावित्री देवी, हीरा देवी सहित कई अभिभावक शामिल थे। उन्होंने सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में दोबारा चुनाव कराने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन



निवर्तमान अध्यक्ष द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। चुनाव की प्रक्रिया नियमों के अनुरूप हुई है। अभिभावक संघ अध्यक्ष का पद छठीं कक्षा में सबसे अधिक अथवा सबसे कम अंक लाने वाली छात्रा के अभिभावक को दिया जाता है। चुनाव प्रक्रिया में कुछ बाहरी लोगों द्वारा हस्तक्षेप का प्रयास किया गया। गलत दखलंदाजी रोकने से नाराज लोग ऐसे आरोप लगा रहे हैं। -हेमंती बोहरा, प्रधानाचार्या, जीजीआईसी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमा बनीं पीटीए की अध्यक्ष
 हेमा पांडेय को जीजीआईसी अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रधानाचार्या हेमंती बोहरा ने बताया कि हेमा पांडेय की बेटी के कक्षा छह में सबसे अधिक अंक आए थे। इस वजह से उन्हें अध्यक्ष बनाया गया। शिक्षिका मीना वर्मा सचिव, शंकर महर उप मंत्री और हीरा देवी कोषाध्यक्ष बनीं, जबकि प्रधानाचार्या पदेन उपाध्यक्ष होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed