फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Provide darshan to devotees easily: ADM

Champawat News: श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन कराएंः एडीएम

Thu, 25 Apr 2024 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 25 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Provide darshan to devotees easily: ADM
चंपावत में पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते एडीएम हेमंत कुमार वर्मा। संवाद
चंपावत। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले की आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने समीक्षा की। कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवास, बिजली, पानी, शौचालय, साफ सफाई, पार्किंग, यातायात तथा सुरक्षा व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली। एडीएम ने कहा कि आने वाले श्रद्धालुओं को मां पूर्णागिरि के दर्शन आसानी से हों, इसका विशेष ध्यान रखे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ककराली गेट से पूर्णागिरि धाम तक मार्ग सुव्यवस्थित मार्ग, मार्ग पर लाइटिंग, पेयजल, शौचालय, स्नानागार, आवास, स्वास्थ्य, आदि की व्यवस्था दुरुस्त हों। किसी भी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिला पंचायत की ओर से बताया गया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के रुकने के लिए ठूलीगाड़, भैरव मंदिर तथा काली मंदिर के पास टिन शेड और ठूलीगाड़ के पास 200 व्यक्तियों की क्षमता वाले दो रैन बसेरे बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में डीएफओ आरसी कांडपाल, एसडीएम टनकपुर आकाश जोशी, सीओ टनकपुर शिव सिंह राणा, पीओ उरेडा चांदनी बंसल, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन टनकपुर पवन मेहरा सहित लोनिवि, जल संस्थान आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed