फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protested against the government by playing a plate

नियुक्ति की मांग को बेरोजगारों ने लहराए पोस्टर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Protested against the government by playing a plate
चंपावत में पोस्टरों के साथ नियुक्ति की मांग करते प्रशिक्षित बेरोजगार। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। लंबे समय से नियुक्ति की मांग कर रहे डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने हाथों में पोस्टर लेकर सरकार के प्रति विरोध जताया। शनिवार को देर शाम उन्होंने थाली बजाकर और पोस्टर लहराकर सरकार से जल्द से जल्द नियुक्ति करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में खाली पड़े चार हजार से अधिक शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरा जाय। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष कनिष्क राज, पंकज राज, नीलकमल, प्रज्ञा पांडेय, नितिन कलोनी, ऋषभ पंत, नदीम अंसारी, संगीता राजन, काव्या बिष्ट, ममता रावत, अर्पिता शर्मा, प्रेमपाल, शिव राणा, ऋतु वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन

टनकपुर में भी डीएलएड बेरोजगारों थालियां बजाकर सरकार के प्रति विरोध जताया। उन्होंने राज्य सरकार पर नियुक्तियों को टालने का आरोप लगाया। अर्पित शर्मा ने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में चार हजार से अधिक पद खाली हैं। इसके बाद भी सरकार भर्ती शुरू नहीं कर रही है। चेतावनी दी है कि जल्द प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती शुरू नहीं की गई तो वह आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। विरोध जताने वालों में पंकज सिंह, कनिष्क राज, नील कमल, नितिन कलोनी, शुभम पंत, नदीम अंसारी, संगीता राजन, राहिद, काव्या बिष्ट, ममता रावत, प्रेमपाल, शिव राणा, रितु वर्मा आदि शामिल थे। ब्यूरो/ संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed