फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest is getting fierce in Nepal, former Home Minister Ramesh Lekhak's house burnt down

Champawat News: नेपाल में उग्र हो रहा आंदोलन, पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक का घर फूंका

Tue, 09 Sep 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 09 Sep 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Protest is getting fierce in Nepal, former Home Minister Ramesh Lekhak's house burnt down
भारत नेपाल सीमा पर नेपाल में तनाव के बाद गश्त करती एसएसबी और पुलिस। स्रोत : एसएसबी
बनबसा (चंपावत)। बीते दिवस काठमांडो (नेपाल) में सरकार से संघर्ष के बाद कंचनपुर में जेन जी आंदोलन ने मंगलवार सुबह से ही गति पकड़ ली। उद्योगपतियों, ट्रांसपोर्टरों, कारोबारियों और छात्रों की मौत से आंदोलनकारियों में आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक के महेंद्रनगर स्थित घर में आग लगा दी।
विज्ञापन

कंचनपुर में जेन जी समूह के युवाओं ने सुबह से ही आंदोलन तेज कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया। उग्र हुए युवाओं ने सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-यूएमएल के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ भी की। कंचनपुर जिला मुख्यालय स्थित भीमदत्त नगरपालिका मुख्य द्वार में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी गई। आंदोलन से कंचनपुर के स्कूल, उद्योग और परिवहन पूरी तरह प्रभावित रहे।
विज्ञापन


कंचनपुर में एमाले नेत्री निरूदेवी पाल के घर में भी तोडफोड़ की गई। बेलदांणी, बैलोरी, पुनर्वास, लालझाड़ी और अन्य बाजार क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। हजारों की संख्या में आए युवाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र सिंह रावल, कंचनपुर स्थित सीपीएन-यूएमए पार्टी कार्यालय महेंद्रनगर बाजार स्थित पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक, पूर्व वित्तमंत्री प्रकाश रावल के घरों में भी तोड़फोड़ की। कंचनपुर के मुख्य जिलाधिकारी लक्ष्मण ढकाल ने बताया कि जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल में तनाव के बाद एसएसबी ने भारत नेपाल सीमा सुरक्षा बढ़ाई
बनबसा (चंपावत)। नेपाल में तनाव को देखते हुए एसएसबी ने सीमा पर सुरक्षा और अधिक बढ़ा दी है। नेपाल के वर्तमान हालातों के चलते राष्ट्र विरोधी गतिविधियों, अपराधिक घटनाओं, विभिन्न तस्करियों पर एसएसबी को पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसबी 57वीं वाहिनी के पीलीभीत स्थित उपमहानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा और कमांडेंट मनोहर लाल सीमा सुरक्षा का नेतृत्व कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने बनबसा और खटीमा से लगी सीमा का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों को सतर्क कर गश्त में तेजी लाने के निर्देश दिए। कमांडेंट मनोहर ने बताया कि एसएसबी का पहला कार्य भारत-नेपाल सीमा की चौकसी करना है। मंगलवार को खटीमा सीमा पर पुलिस के साथ पेट्रोलिंग की गई। संवाद

नेपाल में पार्टी छोड़ रहे कुछ नेकां कार्यकर्ता

बनबसा (चंपावत)। भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बंद करने से भड़का जेन जी आंदोलन नेपाल में नया रूप लेने लगा है। आंदोलन के दौरान सरकार की ओर से की गई कार्रवाई से नाराज कंचनपुर नेपाली कांग्रेस (नेकां) नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं।
नेपाली कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे बच्चों और युवाओं की हत्या के बाद अब खूनी पार्टी का सदस्य नहीं बने रहना चाहते हैं। नेपाली कांग्रेस के बेडकोट नगरपालिका सदस्य रंदीप पाल ने कहा कि ऐसी पार्टी में नहीं रहना चाहते जिसने बच्चों के साथ अन्याय किया है। उनके साथ रमेश ठगुन्ना, इंद्र बिस्ता, बिबेक साऊंद, समेत कई कार्यकर्ताओं ने नेपाली कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। उधर कंचनपुर स्थित नेपाली कांग्रेस उपाध्यक्ष मीन बहादुर सिंह ने कहा कि हर आंदोलन में अप्रत्याशित घटनाएं हुई हैं। रमेश लेखक कांग्रेस पार्टी से हैं, हो सकता है कि उनसे नाराज कुछ कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हों। संवाद
ब्रह्मदेव मंडी में विरोध की आंच पहुंची, चौक पर टायर जलाकर जताया रोष

टनकपुर (चंपावत)। नेपाल में सोशल मीडिया पर पाबंदी के खिलाफ युवाओं में भड़का आक्रोश सीमा से सटी ब्रह्मदेव मंडी तक पहुंच गई है। कुछ आंदोलनकारियों ने मंडी के चौक पर टायर जलाकर रोष जताया। आंदोलन की सूचना पर भारत से ब्रह्मदेव मंडी स्थित सिद्धबाबा के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आई। इस कारण बाजार और बैराज मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा।
मंगलवार को सुबह से ही ब्रह्मदेव मंडी में आंदोलन की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां सीमा पर सतर्क रहीं। दोपहर में कुछ आंदोलनकारियों के ब्रह्मदेव मंडी बाजार में आकर जुलूस निकालते हुए चौक पर टायर जलाया। इसकी सूचना भारत में मिलते ही नेपाल जाने वाले मार्ग पर सन्नाटा पसर गया। बताया गया कि ब्रह्मेदव मंडी में जरूरी सामान की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानें हो गईं।

एसएसबी की ओर से एसआई अरुण कुमार, शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में नोमैंस लैंड के पास भारतीय क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को टीम सतर्क करती रही। कोतवाल चेतन रावत ने सीमा पर पहुंचकर एसएसबी के साथ स्थिति का जायजा लिया। इस बीच नेपाल से आने-जाने वाले वाले नेपाली नागरिकों में मटैना निवासी रेखा रावत ने बताया कि सोमवार की रात से फेसबुक आदि चल गया था। बता दें कि नेपाल में हिंसक प्रदर्शन से सीमा के दोनों ओर बेचैनी है।

बाइक सवार आंदोलनकारियों ने बंद कराईं दुकानें
सीमावर्ती कंचनपुर जिले के वार्ड संख्या-8, तिलाचौड़ बाजार में थापा किराना पसल (स्टोर) के स्वामी उत्तम बहादुर थापा ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 13-14 बाइकों से आंदोलनकारी आए और उन्होंने दुकान बंद करने के लिए कहा। इस पर सभी दुकानदारों ने शटर गिरा दिए। दोपहर में अपने पुत्र उत्सव थापा के पेट की बीमारी की दवा लेने के लिए टनकपुर आने पर उन्होंने सीमा पार बने हालातों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed