फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   protest

संतदेश के बीच में प्रस्तावित टैक्सी स्टैंड का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
protest
लोहाघाट में गोरखा समुदाय के कब्रिस्तान के समीप नगर पंचायत द्वारा प्रस्तावित टैक्सी स्टेंड का वि - फोटो : LOHAGHAT
नगर पंचायत की ओर से पेट्रोल पंप और गोरखा नगर के कब्रिस्तान (संतदेश) के बीच में प्रस्तावित टैक्सी स्टैंड का गोरखानगर के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रदर्शन कर उनके पूर्वजों की कब्रों पर मिट्टी डालकर उन्हें दबाने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चेतावनी दी कि यदि वहां पर टैक्सी स्टैंड बनाया गया तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को विपिन गोरखा के नेतृत्व में गोरखानगर के कई लोगों ने प्रस्तावित टैक्सी स्टेंड को लेकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने कहा कि पेट्रोल पंप के पास जिस स्थान पर टैक्सी स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है, वहां नगर पंचायत मनमाने तरीके से मिट्टी डालकर उनके पूर्वजों की कब्रों को ढक रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि संतदेश के पास टैक्सी स्टेंड किसी भी हालत में नहीं बनने दिया जाएगा। साथ ही गेट के पास डाले गए कूड़े और मिट्टी को नहीं हटाया जाएगा तो पंचायत के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पंचायत सभासद भुवन बहादुर, सचिन गोरखा, संजय गोरखा, अजय गोरखा, अशोक गोरखा, सौरभ गोरखा, पवन गोरखा, रवि गोरखा, बिट्टू गोरखा, पदमा देवी, उषा देवी, पुष्पा देवी, कलावती देवी, आशा देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत ने अभी पेट्रोल पंप के पास टैक्सी स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू ही नहीं किया है। बजट आने के बाद निर्माण शुरू होगा। वैसे भी गोरखानगर के जागरूक लोगों से पूर्व में वार्ता हुई थी। गोरखानगर के लोगों की आस्था का पूरा सम्मान किया जाएगा। संतदेश के पास पहले चहारदीवारी बनेगी। वहां पर मिट्टी बिल्कुल नहीं जाएगी। गोविंद वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed