{"_id":"6afde31c4f855aaf35067dc0","slug":"congress-raised-slogans-for-the-upcoming-assembly-elections-champawat-news-c-229-1-shld1019-146923-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भरी हुंकार
Wed, 18 Nov 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने शंखनाद कर दिया है। कांग्रेस की आयोजित विशाल जनसभा में विभिन्न स्थानों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और धामी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
बुधवार को नगर लोहाघाट के रामलीला मैदान में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जनसभा में पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने भाजपा की धामी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने धामी सरकार को भ्रष्टाचार में डूबी सरकार बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत बनाकर भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया।
कुमारी सैलजा ने कहा भाजपा शासन में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए भाजपा सरकार पर मामले में कथित वीआईपी को बचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश को बचाने के लिए भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना जरूरी है। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को जनता के सामने रखा। विधायक अधिकारी ने धारचूला विधायक हरीश धामी की जमकर तारीफ की। उन्होंने जनसभा में पहुंची मातृशक्ति, युवा, बुजुर्गों, कार्यकर्ताओं, पार्टी नेताओं का आभार जताया।
इससे पूर्व जनसभा में पहुंचने पर प्रदेश प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जनसभा के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कार्यक्रम में खड़े नजर आए उन्हें बैठने के लिए भी स्थान नहीं मिल पाया। संचालन प्रकाश माहरा भुवन चौबे ने किया।