Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Children arrived at the school under the supervision of a former Zila Panchayat member.

Champawat News: पूर्व जिपं सदस्य की निगरानी में स्कूल पहुंचे बच्चे

Wed, 18 Nov 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 18 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Children arrived at the school under the supervision of a former Zila Panchayat member.
लोहाघाट (चंपावत)। सुई क्षेत्र में तेंदुए के डुंगरी के किशोर को मौत के घाट उतारने के बाद स्कूली बच्चे और अभिभावक सहमे हुए हैं। तेंदुए के खौफ से कोलीढेक क्षेत्र के अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना तक बंद कर दिया था। बच्चों की पढ़ाई और उनकी सुरक्षा के लिए जीआईसी सुई विद्यालय प्रबंधन की ओर से मंगलवार को प्रधानाचार्य देवकी देवी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में कोलीढेक के अभिभावकों के साथ बच्चों की सुरक्षा और विद्यालय आने-जाने की समस्या पर चर्चा की गई। अभिभावकों ने तेंदुए की दहशत के चलते बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में असमर्थता जताई। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि वे स्वयं कोलीढेक पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित विद्यालय तक छोड़ने आएंगे। अपने इसी वादे को निभाते हुए सचिन जोशी बुधवार सुबह ही कोलीढेक पहुंच गए। उन्होंने वहां से बच्चों को एकत्र किया और स्वयं उनके साथ चलकर उन्हें विद्यालय तक पहुंचाया। अभिभावकों ने सचिन की पहल की सराहना की। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने, स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

वन विभाग की पकड़ से बहार तेंदुआ
लोहाघाट। सुई-पऊ के डुंगरी क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोर हर्षित पुजारी को निवाला बनाने वाला तेंदुआ घटना के 14 दिन बाद भी पकड़ में नहीं आया है। तेंदुए के डर से लोग शाम होते ही घरों में दुबक रहे हैं और वह सुबह-शाम घूमने तक नहीं जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की शाम को छमनिया स्टेडियम के पास तेंदुए के गुर्राने की आवाजें सुनाई दीं। रेंजर रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में छह पिंजरे लगाए गए हैं। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 12 कैमरा ट्रैप और दो लाइव कैमरे भी लगाए गए हैं। वन विभाग की टीमें जंगल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही हैं लेकिन तेंदुआ अभी तक पिंजरों के आसपास भी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed