फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest by Students For Water

छात्राओं ने जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Protest by Students For Water
पेयजल समस्या से जूझ रही जीआईसी रौंसाल की छात्राएं जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे जीआईसी रौसाल में छात्र-छात्राएं गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। छात्राओं ने जल्द पानी की समस्या का समाधान न करने पर कक्षाओं के बहिष्कार की चेतावनी दी है। विद्यालय में पानी न आने के चलते भोजन माताएं जहां घरों से पानी लाकर मध्याह्न भोजन बना रहीं हैं, वहीं बच्चे घरों से बोतलों में पानी लाने के लिए मजबूर हैं। पानी की कमी के चलते शौचालय गंदगी से पटे हैं। इस कारण सबसे अधिक दिक्कतों का सामना छात्राओं को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पीटीए अध्यक्ष मोहन चंद्र पांडेय, एसएमसी अध्यक्ष चंचला देवी के नेतृत्व में पेयजल समस्या को लेकर छात्राओं ने विद्यालय में जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। पीटीए अध्यक्ष का कहना था कि लंबे समय से विद्यालय की पेयजल लाइन में पानी नहीं आ रहा है। छात्र-छात्राएं पांच से सात किमी दूर से विद्यालय आते हैं, विद्यालय पहुंचने पर उन्हें प्यास बुझाने के लिए पानी नहीं मिल पाता है। वहीं मध्याह्न भोजन बनाने के लिए भोजनमाता रेवती देवी, जानकी देवी घरों से पानी लाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय के लिए अलग से पेयजल लाइन देने की मांग की है। उनका कहना है कि जल संस्थान को कई बार समस्या का समाधान करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। छात्रा हेमा पांडेय, मीरा आर्या, माया आर्या, पूजा आर्या, नेहा कुंवर, आकांक्षा कुंवर, भावना तिवारी आदि ने प्रदर्शन किया। इधर जल संस्थान के एई पवन बिष्ट का कहना है कि विद्यालय की पेयजल लाइन को सुधार कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाटी बाजार में नहीं मिल रहा पेयजल
पाटी (चंपावत)। पाटी बाजार क्षेत्र में लोगों के नलों में एक माह से जहां पानी की बूंद नहीं टपक रही है, वहीं बाजार की सड़क पानी से लबालब भरी रहती है। पेयजल लाइन लीक होने से हजारों लीटर पानी सड़क में बर्बाद बह रहा है, वहीं लोगों के हलक सूखे हैं। लोगों ने जल संस्थान के अभियंता पर उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर उनके फोन तक रिसीव न करने का आरोप लगा उनके तबादलेे की मांग की है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपेश पचौली के नेतृत्व में पाटी पेयजल समस्या को लेकर तहसील में धरना, प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि लंबे समय से पाटी बाजार क्षेत्र में पेयजल किल्लत है, जल संस्थान के जेई लोगों का फोन तक उठाने की जहमत नहीं उठाते हैं। लोगों का कहना है कि स्टेशन में लगा हैंडपंप लोगों का सहारा बना है लेकिन लगातार लोगों की भीड़ लगने से हैंडपंप भी सूखने की कगार पर है। इस हैंडपंप से लाल पानी निकल रहा है। प्रवीण पाटनी, कमल भट्ट, एसएस लडवाल, पुष्पा देवी, कमला आदि ने जल्द पेयजल समस्या का समाधान कर जेई को यहां से हटाने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed