{"_id":"615c99218ebc3e61f33ecbc8","slug":"protest-by-galla-vendors-tanakpur-news-hld4404107168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल जारी, राशन वितरण को लेकर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल जारी, राशन वितरण को लेकर संशय
विज्ञापन
टनकपुर में धरने पर बैठ प्रदर्शन करते सस्ता गल्ला विक्रेता। विज्ञप्ति
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मानदेय दिलाने की एक सूत्री मांग के लिए आंदोलित सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल जारी है। उन्होंने मंगलवार को भी आरएफसी गोदाम में धरने पर बैठ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा है कि मांग पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
इधर हड़ताल से अक्तूबर के राशन वितरण को लेकर संशय बना है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने पांच दिन बाद भी गोदाम से राशन नहीं उठाया है। चर्चित शर्मा, चंद्रमोहन सिंह धानिक के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के तहत सस्ता गल्ला विक्रेता हड़ताल कर आरएफसी गोदाम में धरने पर बैठे हैं।
उनका कहना है कि सस्ता गल्ले की दुकान चलाकर अब परिवार का भरण-पोषण करना संभव नहीं रह गया है। सरकार की खाद्यान्न योजनाओं में पूरा सहयोग देने के बाद भी सरकार उनके हित की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
सस्ता गल्ला विक्रेता चर्चित शर्मा ने बताया कि उन्होंने सितंबर का राशन तो बांट दिया है, लेकिन आंदोलन के कारण गोदाम से किसी भी विक्रेता ने अक्तूबर का राशन नहीं उठाया है। धरना-प्रदर्शन में अशोक कलखुड़िया, भुवन राम, ललित चंद, देवेंद्र सामंत, प्रेम चंद, सुग्रीव चंद, जगदीश जोशी, हीरा चंद आदि रहे।