फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Programme in devidhura mela

Champawat News: उत्तराखंड मेरी मातृभूमि...

Tue, 05 Sep 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 05 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Programme in devidhura mela
देवीधुरा के बगवाल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा बगवाल मेले में रविवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा। अल्मोड़ा की संस्कार सांस्कृतिक टीम ने मां बाराही की आराधना कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। टीम ने उत्तराखंड मेरी मातृभूमि... गीत के साथ झोड़ा आदि लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल टिहरी की टीम ने गायक सुंदर सिंह बाफिला के नेतृत्व में तूने मुझे बुलाया... समेत कई भजन, गढ़वाली, जौनसारी, पंजाबी, लोकनृत्य प्रस्तुत किए। स्थानीय कलाकारों ने भी कई प्रस्तुतियां दीं। मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष रमेश राणा ने बताया कि 27 अगस्त से शुरू हुए बगवाल मेले का समापन 10 सितंबर को होगा। वहां ईश्वर सिंह बिष्ट, रमेश राणा, जगदीश शर्मा, जितेंद्र पांडे, विक्रम कठायत, अमित लमगड़िया, चंदन बिष्ट, दीपक चम्याल, सरिता रावत, राकेश बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन


पहली नवरात्र से शुरू होगा 10 दिनी दुर्गा महोत्सव

लोहाघाट (चंपावत)। यहां गोरखानगर में पहली नवरात्र से 10 दिनी दुर्गा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आयोजन समिति की बैठक में महोत्सव के कार्यक्रमों की तैयारी की गई। बताया कि महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षिक, खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। तय किया गया कि इस बार महोत्सव समिति में महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए नई समिति गठित कर उसका पंजीकरण कराया जाएगा। वार्ड सभासद भुवन बहादुर की अध्यक्षता में शेखर गोरखा ने संचालन किया। बैठक में विपिन गोरखा, अजय गोरखा, राजू सार्की, हरीश सार्की, शरद गोरखा, संजय थापा, मदन मोहन आदि रहे।

देवीधुरा के बगवाल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद

देवीधुरा के बगवाल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed