{"_id":"6910d08de61f82751d0d167c","slug":"products-worth-20-thousand-were-sold-in-the-kisan-haat-champawat-news-c-229-1-shld1026-131665-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: किसान हाट में 20 हजार के उत्पाद बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: किसान हाट में 20 हजार के उत्पाद बिके
Sun, 09 Nov 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
चंपावत रोडवेज स्टेशन में किसान हाट से खरीदारी करते लोग। संवाद
चंपावत। नगर के रोडवेज स्टेशन परिसर के पास किसान हाट का आयोजन किया गया। काश्तकार अमित खर्कवाल मटर, फूलगोभी, लोकेश टमाटर, सुधीर खर्कवाल मूली, कद्दू, जानकी जोशी दालें, त्रिलोक चंद्र पालक, अमित जोशी अदरक लहसुन, गडेरी और दीवान सिंह, धरम सिंह धनिया, अखरोट, नींबू आदि उत्पाद लेकर पहुंचे। रविवार को आयोजित किसान हाट में चंद घंटों में ही 10 हजार का सामान बिक गया।
रोडवेज बसों सो पिथौरागढ़, लोहाघाट को जाने और आने वाले यात्रियों ने किसान हाट से करीब 20 हजार रुपये के उत्पाद खरीदे। किसान अमित जोशी ने बताया कि हाट में अदरक 50, गडेरी 40, मटर 200, मूली 40, कद्दू और लौकी 40-40 रुपये किलो बिकी। बचा हुआ सामान स्थानीय दुकानदारों को बेच दिया। इसके अलावा हेथा संस्था ने बद्री गाय के मट्ठे का स्टाॅल लगाया। संवाद