फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Prize in Tanakpur

इंडो-एशियन थियोफ्रेस्टस प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित होंगे प्रो. डॉ. डॉ. कटियार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Prize in Tanakpur
प्रो. डॉ. सुनील कुमार कटियार। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार कटियार विश्व विज्ञान दिवस पर 10 नवंबर को इंडो-एशियन थियोफ्रेस्टस प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पुरस्कार से ऑनलाइन सम्मानित होंगे। इस पुरस्कार के लिए उनका चयन आंध्रप्रदेश की अंतरराष्ट्रीय संस्था रिसर्च एजुकेशनल टाइम्स डेली की चयन समिति ने किया है। उन्हें यह सम्मान वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध, शैक्षणिक, सामाजिक कार्यों में 30 साल अनुभव के आधार पर मिल रहा है। डॉ. कटियार के वनस्पति विज्ञान, जैवविविधता संरक्षण, इको टेक्नोलॉजी, एक्वेटिक बायोलॉजी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर 40 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। इससे संबंधित चार नेशनल सिंपोजियम का आयोजन करने के साथ वह दो पुस्तकें भी प्रकाशित करा चुके हैं। उन्हें मिल रहे सम्मान पर अंबाला की वैज्ञानिक डॉ. दिव्या जैन, मुरादाबाद के डॉ. जीसी शर्मा, गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार के प्रो. पुरुषोत्तम कौशिक, हरियाणा के डॉ. देशदीपक आदि लोगों ने खुशी व्यक्त कर उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

डॉ. सुनील कुमार कटियार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed