फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Primary Teachers Association announces to give one day's salary

प्राथमिक शिक्षक संघ ने एक दिन का वेतन देने की घोषणा की

Mon, 18 Feb 2019 11:27 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूूराे लोहाघाट (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Mon, 18 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Primary Teachers Association announces to give one day's salary
एक दिन का वेतन शहीद परिवारों के लिए देने की घोषणा करते प्राथमिक शिक्षक संघ चंपावत के शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ चंपावत की ओर से पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शिक्षक संघ ने शहीदों के परिजनों को जिले के सभी प्राथमिक शिक्षकों की ओर से एक दिन का वेतन देने की घोषणा की। रविवार को शिक्षक भवन में संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा की अध्यक्षता और महामंत्री देवी दत्त जोशी के संचालन में पाटी, बाराकोट, लोहाघाट और चंपावत की कार्यकारिणी ने पुलवामा घटना की कड़ी निंदा की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन


शिक्षक संघ की चारों ब्लाक कार्यकारिणी ने अपने एक दिन का वेतन पीएम सहायता कोष में भेजने का निर्णय लिया। इस दौरान चंद्र किशोर पांडेय, दिनेश चंद्र पांडेय, विनोद गहतोड़ी, दिवाकर भट्ट, राधे लाल वर्मा, कविंद्र तड़ागी, रमेश जोशी, बंशीधर थ्वाल, महेश उप्रेती, डॉ. योगेश चतुर्वेदी, कुंवर प्रथोली, ऋषिराज खर्कवाल, मयंक पुनेठा, उत्तम फर्त्याल, आरपी कालाकोटी, कमल राय, सुरेंद्र वर्मा, महेश खोलिया आदि थे। ब्यूरो 
विज्ञापन

 

गायक बीके सामंत ने शहीदों के परिवारों को दिए एक लाख
चंपावत। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए लोग सहयोग कर रहे हैं। मूल रूप से बाराकोट निवासी गायक और लेखक बीके सामंत ने अपनी कंपनी पृथ्वी इंडिया लॉजिस्टिक्स की तरफ से सीआरपीएफ सैनिक कल्याण कोष में एक लाख रुपये की धनराशि दान की है। यह दान उन्होंने मुंबई में इंडियाज ब्रेव हार्टस संस्था के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में दिया है, जिसका उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया गया है। सामंत का कहना है कि देश के सभी लोगों को अमर शहीदों के परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन




लधौली दुबचौड़ा में शहीदों की याद में निकाला कैंडल मार्च
लोहाघाट/पाटी (चंपावत)। विकासखंड पाटी के लधौली दुबचौड़ा में ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और केंद्र सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहां महेश पंगरिया, सुरेश सिंह, खुशाल सिंह, श्याम सिंह, गोपाल सिंह, गिरीश सिंह, अमित बोहरा, सूरज सिंह, चंदन सिंह, विक्रम सिंह आदि थे। बाराकोट के पुनियाल में चंचल सिंह सामंत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।


जिला संसाधन केंद्र में शिक्षकों और प्रशिक्षणार्थियों ने शोकसभा आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहां प्राचार्य केसी शाक्य, डॉ. अरुण तलनियां, डॉ. अवनीश शर्मा, शिवराज तड़ागी, कमल गहतोड़ी, लता आर्या, भीम सिंह बोहरा, खिलानंद जोशी आदि थे। बाराकोट में लड़ीधुरा महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक प्रकाश अधिकारी, राजू अधिकारी, रमेश जोशी के नेतृत्व में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed