{"_id":"56f18ca64f1c1b5c7ff14d24","slug":"primary-school-kitchen-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी स्कूल के किचन में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइमरी स्कूल के किचन में लगी आग
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल के किचन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत। शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर खर्ककार्की प्राइमरी स्कूल के रसोईघर में आग लग गई, जिससे खाद्य सामग्री जल गई। आग बुझाने के प्रयास में एक भोजन माता के हाथ भी मामूली रूप से झुलस गए। नजदीक में स्थित एसएसबी के जवानों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। समन्वयक मुकेश वर्मा ने बताया कि मंगलवार मध्यान्ह भोजन योजना के तहत स्कूली बच्चों का भोजन बन रहा था। तभी गैस सिलेंडर का पाइप आग की चपेट में आ गया, जिससे आग धधक गई।
विज्ञापन
आग से रसोईघर में रखे खाने की सामग्री, दो कुर्सियां जल गई। साथ ही कमरे का अधिकांश हिस्सा काला पड़ गया। आग लगता देख नजदीक में ही स्थित एसएसबी की पंचम वाहिनी के जवानों ने मौके पर पहुंच सिलेंडर को बाहर फेंका। आग बुझाने के प्रयास में भोजन माता राधिका के हाथ भी मामूली रूप से झुलस गए। प्रधानाध्यापक कविता वाजपेई ने बताया कि आग लगने की वजह से 54 छात्र-छात्राओं को मंगलवार को एमडीएम का भोजन नहीं खिलाया जा सका।
विज्ञापन