फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Preparations for the historic Chaitola fair in Gumdesh region intensified

गुमदेश क्षेत्र में ऐतिहासिक चैतोला मेले की तैयारियां तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the historic Chaitola fair in Gumdesh region intensified
चंपावत में चैतोला मेले को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के गुमदेश क्षेत्र में होने वाले चैतोला मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में मेला आयोजन समिति के एक शिष्टमंडल ने सोमवार को डीएम विनीत तोमर को ज्ञापन सौंपकर मेला क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई है। शिष्टमंडल ने बताया कि चैत्र नवरात्रियों में चैतोला मेले का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण मेले का आयोजन स्थगित कर केवल औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इस वर्ष तीन दिनी चैतोला मेले का आयोजन 22 से 24 अप्रैल तक किया जाना है। उन्होंने मेले के सफल संचालन के लिए शांति और सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था किए जाने, सरकारी विभागों के स्टाल लगाए जाने, क्षेत्र में पेयजल, बिजली की उचित व्यवस्था किए जाने, मेला क्षेत्र में पड़ने वाले मोटर मार्ग को ठीक करने , मेले से पूर्व गैस एवं राशन की आपूर्ति करने के साथ ही इस दौरान मेला स्थल पर स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग उठाई। इस संबंध में डीएम ने शिष्टमंडल को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जाए। मेला समिति अध्यक्ष दीवान सिंह पाटनी सचिव देव सिंह धौनी के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन देने वालों में खीमराज धौनी, ग्राम प्रधान प्रताप चंद, पूर्व प्रधान प्रीतम सिंह अधिकारी, शंकर पांडेय, विकास सिंह पाटनी और कुंवर सिंह प्रथोली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed