फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Prema became the Municipal President of Champawat

Champawat News: चंपावत की पालिकाध्यक्ष बनीं प्रेमा

Sun, 26 Jan 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 26 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Prema became the Municipal President of Champawat
चंपावत। सीएम की विधानसभा चंपावत की चंपावत नगर पालिकाध्यक्ष की सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पांडेय ने 110 मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें 1964 मत मिले जबकि निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा को 1854 मत मिले। तीसरे स्थान पर कांग्रेस की नीमा कठायत को 932 मत मिले जबकि 39 मत नोटा को पड़े और 157 मत अवैध घोषित किए गए।
विज्ञापन

शनिवार को नौ वार्ड वाली नगरपालिका में नौ टेबलों पर एक राउंड की गणना हुई। पहले टेबल की गणना में कांग्रेस की नीमा को 51 मत, भाजपा की प्रेमा को 246, निर्दलीय ममता को 270 और दूसरे टेबल में कांग्रेस को 34 मत, भाजपा को 229, निर्दलीय को 98 मत मिले।
विज्ञापन

तीसरे टेबल की गणना में कांग्रेस को 43 मत, भाजपा की प्रेमा को 151, निर्दलीय ममता को 74 और चौथे टेबल की गणना में कांग्रेस को 73, भाजपा को 249, निर्दलीय को 186 और पांचवें टेबल की गणना में कांग्रेस को 100, भाजपा को 220, निर्दलीय को 233 और छठे टेबल की गणना में कांग्रेस को 133, भाजपा को 226, निर्दलीय को 359 मत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

सातवें टेबल की गणना में कांग्रेस को 281, भाजपा को 258, निर्दलीय को 221 मत पड़े। आठवें टेबल की गणना में कांग्रेस को 174, भाजपा को 201 और निर्दलीय को 275 मत पड़े। यहां पर भाजपा करीब 60 वोट से आगे हुई। अंतिम और नौवें टेबल की गणना भाजपा के लिए जीत लेकर आई। कांग्रेस को 63, भाजपा की प्रेमा को 184 और निर्दलीय को 138 मतों से जीत मिली। यहां मिली वोट भाजपा के लिए निर्णायक साबित हुई।
कांग्रेस कहीं नजर नहीं आई
चंपावत। जिला मुख्यालय में पालिकाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस कहीं भी नजर नहीं आई। कांग्रेस को जहां इस बार जीत की बड़ी उम्मीद थी, वहीं पार्टी एक वार्ड को छोड़ दे तो सभी में पीछे रही। सातवें टेबल की गणना में कांग्रेस पहले नंबर पर रही। नागनाथ वार्ड में कांग्रेस को 261 मत मिले जबकि भाजपा को 258 और निर्दलीय को 221 मत पड़े।

चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस की भीड़ देखकर माना जा रहा था कि त्रिकोणीय मुकाबला होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा भी कांग्रेस को ही टक्कर में मान रही थी, लेकिन इसका उलट ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed